Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सीएम और डिप्टी सीएम आवास के पास पुलिस गाड़ी और थार में जोरदार टक्कर, फिर…
    ट्रेंडिंग

    सीएम और डिप्टी सीएम आवास के पास पुलिस गाड़ी और थार में जोरदार टक्कर, फिर…

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2026Updated:February 15, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजधानी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में भोरे-भोर एक जोरदार सड़क हादसा हो गया। मामला इतना गंभीर था कि आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी और एक तेज रफ्तार थार आमने-सामने भिड़ गए। यह घटना सीएम आवास और सम्राट चौधरी के आवास के पास हुई, जिस वजह से सुरक्षा एजेंसियां भी तुरंत अलर्ट हो गईं।

    तेज रफ्तार थार ने मारी सीधी टक्कर

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस की टीम रोज की तरह इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी सामने से काफी तेज स्पीड में एक थार आती दिखाई दी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, थार ने पुलिस गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर बैठे कई जवान घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग इकट्ठा हो गए।

    टक्कर के बाद पार्क में घुसी गाड़ी

    हादसे के बाद भी थार की रफ्तार कम नहीं हुई। गाड़ी बेकाबू होकर पास के पार्क में जा घुसी और बैरिकेडिंग तोड़ते हुए अंदर चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पार्क की दीवार और पेड़ नहीं होते, तो गाड़ी और आगे तक जा सकती थी और नुकसान और बड़ा हो सकता था।

    घायल जवान अस्पताल में भर्ती

    घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी जवानों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है। ड्राइवर ने बताया कि अगर तुरंत ब्रेक और कंट्रोल नहीं किया जाता, तो हादसा और भी खतरनाक हो सकता था।

    सभी युवक हिरासत में, जांच शुरू

    थार में सवार सभी युवकों को पुलिस ने मौके से ही हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है कि गाड़ी इतनी तेज क्यों चल रही थी और ड्राइवर की स्थिति क्या थी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि साफ हो सके कि हादसे की असली वजह क्या थी।

    सुरक्षा बढ़ाई गई

    चूंकि हादसा सीएम और गृह मंत्री के आवास के नजदीक हुआ, इसलिए एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है।

    Also Read : आदित्यपुर के रेल यार्ड में मिली अधगली ला’श, पुलिस जुटी जांच में

    Bihar Bihar police CCTV investigation CCTV जांच Chief Minister's Residence high speed Injured Policeman patna police patrolling vehicle Road Accident Samrat Chaudhary security increased Thar Vehicle traffic rules vehicle entered the park घायल पुलिसकर्मी ट्रैफिक नियम तेज रफ्तार थार गाड़ी पटना पार्क में घुसी गाड़ी पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी बिहार बिहार पुलिस मुख्यमंत्री आवास सड़क हादसा सम्राट चौधरी सुरक्षा बढ़ाई गई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअग्निवीर भर्ती 2026 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू
    Next Article चाईबासा में पत्थर से कूच कर अधेड़ की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.