Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»9 साल में भी पूरा नहीं हो पाया आरआईओ भवन, रिम्स ने फिर निकाला टेंडर
    जोहार ब्रेकिंग

    9 साल में भी पूरा नहीं हो पाया आरआईओ भवन, रिम्स ने फिर निकाला टेंडर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्य का सबसे बड़ा हॉस्पिटल रिम्स का विवादों से पुराना नाता है. कभी अव्यवस्था को लेकर तो कभी भवनों के निर्माण को लेकर. अब ताजा मामला हॉस्पिटल कैंपस में बन रहे रिजनल इंस्टीट्यूट आफ आपथैल्मोलॉजी (आरआइओ) का है. जिसका निर्माण पिछले 9 सालों से चल रहा है. इसके बाद भी आजतक भवन पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाया. अब रिम्स प्रबंधन ने भवन के बचे हुए कार्यों के लिए टेंडर निकाला है. जिससे कि भवन में बचे हुए कार्यों को पूरा कराया जा सके. बता दें कि 9 साल में भवन निर्माण का खर्च भी दोगुने से अधिक हो गया है.

    2014 में शुरू हुआ था काम

    2014 में रिजनल इंस्टीट्यूट आफ आपथैल्मोलॉजी भवन का काम शुरू हुआ था. इसके बाद से ही निर्माण कार्य चल रहा है. इतने सालों में कई बार काम बंद हुआ और प्रभावित भी हुआ. दोबारा से काम शुरू करने के बाद भी रफ्तार तेज नहीं हुई. 80% काम पूरा होने के बाद रिम्स ने पुरानी एजेंसी को हटा दिया और नए सिरे से टेंडर करने की तैयारी की. वहीं डीपीआर को संशोधित कर 85.2 करोड़ रुपए किया गया है. डीपीआर में कहा गया था कि संस्थान को पूरी तरह फंक्शनल बनाने के लिए इतनी राशि बढ़ाने की जरूरत है. 2014 में जब निर्माण कार्य शुरू हुआ था तो डीपीआर 39.55 करोड़ का पास हुआ था. इतनी राशि में एजेंसी ने 2020 तक भवन का 80% तक काम पूरा कर दिया. इसके बाद एजेंसी ने काम पूरा करने के लिए डीपीआर बढ़ाने की मांग की. वहीं डीपीआर 39.55 करोड़ से बढ़ाकर 54 करोड़ करने की मांग कर रही थी. इसे लेकर काफी विवाद हुआ और मामला रिम्स जीबी की बैठक में आया. इसके बाद एजेंसी को काम से हटा दिया गया.

    अधिकारी बदले, व्यवस्था जस की तस

    रिम्स का आरआईओ भवन पिछले 9 सालों से निर्माणाधीन है. इन 9 सालों में कई डायरेक्टर और अधिकारी बदल गए. लेकिन व्यवस्था जस की तस बनी हुई है. वहीं सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरा नहीं किया जा सका है. बता दें कि इस योजना को लेकर केंद्र सरकार भी मदद कर रही है. वहीं आरआइओ को आपरेशनल बनाने के लिए 20 करोड़ रुपए की मशीन भी भेजी जा चुकी है. जिससे कि आंखों के बेहतर इलाज के लिए मरीजों को किसी और राज्य में जाने की जरूरत न पड़े. फिलहाल मशीनों का इस्तेमाल पुरानी बिल्डिंग में मरीजों के इलाज के लिए किया जा रहा है. बाद में इसे नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा.

    9 years 9 साल campus chaos completed construction dispute hospital Johar Live not ready Regional Institute of Ophthalmology Rims RIO Bhawan tender floated again अव्यवस्था आरआईओ भवन कैंपस जोहार लाइव तैयार नहीं निर्माण पूरा फिर निकाला टेंडर रिजनल इंस्टीट्यूट आफ आपथैल्मोलॉजी रिम्स विवाद हॉस्पिटल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांके गोलीकांड का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार व भारी मात्रा में हथियार-गोली जब्त
    Next Article जैसे को तैसा : भारत ने भी कनाडा के राजनयिक को किया निष्कासित, अमेरिका का आया यह बयान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026
    Latest Posts

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.