Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जैसे को तैसा : भारत ने भी कनाडा के राजनयिक को किया निष्कासित, अमेरिका का आया यह बयान
    ट्रेंडिंग

    जैसे को तैसा : भारत ने भी कनाडा के राजनयिक को किया निष्कासित, अमेरिका का आया यह बयान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2023Updated:September 19, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : एक खालिस्तानी अलगाववादी नेता की जून में हुई हत्या से भारत के संभावित संबंध के आरोपों का हवाला देकर एक भारतीय अधिकारी को कनाडा से निष्कासित किए जाने के कुछ ही घंटे बाद भारत ने भी एक कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने की मंगलवार को घोषणा कर दी. भारत में कनाडा के उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय द्वारा तलब किया गया और वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने के फैसले के बारे में सूचित किया गया. इससे पहले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोपों पर भारत ने करारा जवाब देते हुए उनके सभी आरोपों को खारिज कर दिया. भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार सुबह पीएम ट्रूडो के आरोपों को निराधार करार दिया. भारत सरकार ने कनाडा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसे आरोप खालिस्तानियों और चरमपथियों से ध्यान हटाने के लिए लगाए जा रहे हैं. बता दें कि खालिस्तानी अलगाववादी नेता की हत्या के पीछे भारत का हाथ बताकर कनाडा ने भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया था.

    कनाडा के आरोपों काे भारत ने किया खारिज

    भारत ने कनाडा के आरोपों का जवाब देते हुए यह भी कहा कि कनाडा सरकार भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. हमारी कानून के शासन के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता है. बता दें कि जस्टिन ट्रूडो ने ने खालिस्तानी अलगाववादी नेता की हत्या को लेकर भारत के खिलाफ टिप्पणी की थी. दावा किया था कि कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या हत्या के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कनाडा में उनके एक नागरिक की हत्या के पीछे दूसरे देश या सरकार की संलिप्तता स्वीकार नहीं की जा सकती है.

    कनाडा ने आतंकियों को दिया आश्रय: विदेश मंत्रालय

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार सुबह पीएम ट्रूडो के आरोपों को निराधार करार दिया है. वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा के पीएम द्वारा दिए गए ऐसे बयान खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की एक कोशिश है, जिसे कनाडा में आश्रय मिलता रहा है. भारत ने आगे कहा कि कनाडा में हत्या, मानव तस्करी और संगठित अपराध सहित कई अवैध गतिविधियों के मामले सामने आते रहे हैं. अलगाववादी नेता की हत्या के पीछे भारत का कोई हाथ नहीं है.

    अमेरिका का आया बयान

    अमेरिका ने कहा है कि वह कनाडा में सिख कार्यकर्ता की हत्या को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत पर आरोपों से बेहद चिंतित है. एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा, प्रधानमंत्री ट्रूडो ने जो आरोप लगाए हैं, उसे लेकर हम बेहद चिंतित हैं. हम कनाडा के अपने सहयोगियों के साथ नियमित संपर्क में रहते हैं. यह जरूरी है कि कनाडा जांच करे और अपराधियों को न्याय के कठघरे में खड़ा करे.

    Canada Canadian Prime Minister Justin Trudeau India India Canada Diplomatic Relations India Canada Tension Indian Foreign Ministry International Update News Khalistani Leader Killed इंटरनेशनल अपडेट न्यूज कनाडा कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो खालिस्तानी नेता की हत्या भारत भारत कनाडा तनाव भारत कनाडा तनाव पर अमेरिका का बयान भारत कनाडा राजनयिक संबंध भारतीय विदेश मंत्रालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article9 साल में भी पूरा नहीं हो पाया आरआईओ भवन, रिम्स ने फिर निकाला टेंडर
    Next Article अब ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने को भारत तैयार, रोहित-विराट को आराम, जानें कौन हाेगा कप्तान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.