Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रिम्स डायरेक्टर हाईकोर्ट में हाजिर, हॉस्पिटल में अव्यवस्था मामले में चार हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
    झारखंड

    रिम्स डायरेक्टर हाईकोर्ट में हाजिर, हॉस्पिटल में अव्यवस्था मामले में चार हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रिम्स में अव्यवस्था को लेकर दायर पीआईएल मामले में बुधवार ( 10 अप्रैल ) को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें रिम्स के डायरेक्टर डॉ राजकुमार हाजिर हुए. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने डायरेक्टर से रिम्स के विषयों पर कई सवाल किए. वहीं चार हफ्ते में पूरी रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करने का आदेश दिया. कोर्ट ने पूछा कि हॉस्पिटल में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे है. बेड बढ़ाने को लेकर रिम्स क्या कर रहा है. इस पर डायरेक्टर ने बताया कि हमारे पास जगह की कमी है. नए भवन बनाने की जरूरत है. कोर्ट ने भवन निर्माण विभाग को इसमें पार्टी बनाया है और जल्द से जल्द भवन का निर्माण कराते हुए रिम्स को हैंडओवर करने को कहा है.

    इसके बाद कोर्ट ने पूछा खराब मशीनों और मैनपावर की कमी दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे है. डॉक्टरों और नर्स की कमी है इसके लिए प्रबंधन ने क्या कदम उठाए है. वहीं खराब मशीनों को लेकर भी पूरी लिस्ट मांगी गई है. जिसमें प्रबंधन को बताना है कि ये मशीनें कब से खराब है और क्यों खराब है. इतना ही नहीं जो मशीनें चालू है उससे मरीजों की जांच हो रही है या नहीं इसकी भी जानकारी मांगी गई है.

    बता दें कि कोर्ट ने पूर्व में भी रिम्स प्रबंधन से हॉस्पिटल में लगी मशीनों की विस्तृत जानकारी मांगी थी. साथ ही यह भी पूछा था कि हॉस्पिटल में इतनी अव्यवस्था क्यों है. व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रबंधन क्या कदम उठा रहा है. इसकी पूरी डिटेल्स एफिडेविट के माध्यम से जमा कराने को कहा था. लेकिन इसका जवाब रिम्स प्रबंधन ने कोर्ट को नहीं दिया था. इसके बाद कोर्ट ने बुधवार को डायरेक्टर रिम्स को सशरीर हाजिर होने को कहा था. रिम्स की व्यवस्था को लेकर 2018 में पीआईएल किया गया था. सोशल एक्टिविस्ट अपर बाजार के ज्योति शर्मा ने पीआईएल दर्ज कराया था.

    इसे भी पढ़ें: बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था अपराधी, रामगढ़ पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

    #Jharkhand News City News Current News Daily News High Court hospital jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Rims Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची रिम्स लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हाईकोर्ट हॉस्पिटल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराये : सुमन कैथरीन
    Next Article मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ‘रन फॉर वोट’ का आयोजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.