Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»“30 मई तक राजस्व कर्मी हड़ताल खत्म कर कार्यस्थल पर लौटें, नहीं तो…”
    ट्रेंडिंग

    “30 मई तक राजस्व कर्मी हड़ताल खत्म कर कार्यस्थल पर लौटें, नहीं तो…”

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2025Updated:May 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजस्व
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हड़ताली राजस्व कर्मियों को अंतिम अवसर प्रदान किया है. विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि जो भी राजस्व कर्मचारी 30 मई 2025, शुक्रवार शाम 5 बजे तक हड़ताल समाप्त कर अपने कार्यस्थल पर वापस आएंगे, उन्हें हड़ताल की अवधि के लिए उपार्जित अवकाश की स्वीकृति दी जाएगी और उनकी सेवाएं नियमित मानी जाएंगी.

    “नो वर्क, नो पे” के सिद्धांत

    सचिव ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा के बाद कार्यस्थल पर लौटने वाले कर्मचारियों को “नो वर्क, नो पे” (No work, no pay) के सिद्धांत के तहत वेतन भुगतान किया जाएगा और उनकी सेवाओं के नियमितीकरण पर विभाग बाद में निर्णय करेगा. राजस्व विभाग ने पहले ही 21 मई को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी हड़ताली कर्मचारियों को तीन दिनों के भीतर कार्य पर लौटने का निर्देश दिया था, जिसके बाद कई कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर अपने पदस्थापन स्थल पर लौटे हैं.

    अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी

    विभाग ने हड़ताल पर अभी भी बने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि यदि वे 30 मई तक लौटने में विफल रहते हैं, तो वेतन रुकने के साथ-साथ उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी. इसके अलावा विभागीय लैपटॉप न लौटाने वालों के खिलाफ लोक मांग वसूली अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी. सचिव जय सिंह ने जिलाधिकारियों से कहा है कि ऐसी कार्रवाई का पूरा विवरण विभाग को जल्द उपलब्ध कराया जाए ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई समय पर पूरी की जा सके.

    Also Read : RPF ने रांची रेलवे स्टेशन से दो नाबालिगों को किया रेस्क्यू

    30 मई तक हड़ताल खत्म कर कार्यस्थल पर लौटें Bihar District Magistrates earned leave Final Opportunity final-warning-to-revenue-workers-end-the-strike-by-may-30-and-return-to-the-workplace-otherwise Jai Singh regular service return to workplace Revenue and Land Reforms Department Revenue Department order strike termination striking revenue employees अंतिम अवसर उपार्जित अवकाश कार्यस्थल वापसी जय सिंह जिलाधिकारी बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग राजस्व कर्मियों को अंतिम चेतावनी राजस्व विभाग आदेश सेवा नियमित हड़ताल समाप्ति हड़ताली राजस्व कर्मचारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वैरिएंट, एक हफ्ते में तीन गुना बढ़े मामले
    Next Article झारखंड शराब घोटाला मामले में सुधीर कुमार दास और सुधीर कुमार निलंबित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.