Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वैरिएंट, एक हफ्ते में तीन गुना बढ़े मामले
    झारखंड

    भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वैरिएंट, एक हफ्ते में तीन गुना बढ़े मामले

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोरोना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : देश में कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। 28 मई तक देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 1,200 के पार पहुंच गई है, जबकि पिछले सप्ताह यह संख्या सिर्फ 257 थी। सबसे ज्यादा केस केरल (430) और महाराष्ट्र (325) से सामने आए हैं।

    तेजी से फैल रहा है नया वैरिएंट JN.1

    इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, फिलहाल भारत में चार नए कोविड वैरिएंट सक्रिय हैं — JN.1, LF.7, XFG और NB.1.8.1। इनमें JN.1 सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट है। यह अगस्त 2023 में लक्ज़मबर्ग में पहली बार मिला था और भारत में इसका पहला मामला दिसंबर 2023 में केरल में दर्ज हुआ था।

    कैसे फैलता है नया वैरिएंट?

    विशेषज्ञों के मुताबिक, ये नए वैरिएंट भी पुराने कोरोना वायरस की तरह ही फैलते हैं। खांसी, छींक और बात करने से निकले ड्रॉपलेट्स के जरिए वायरस हवा में फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, दूषित सतह को छूने और भीड़-भाड़ वाली जगहों में रहने से संक्रमण का खतरा बढ़ता है।

    यह वैरिएंट ज्यादा संक्रामक है

    WHO के अनुसार, नए वैरिएंट JN.1 और LF.7 का रिप्रोडक्शन नंबर (R0) 4 से 6 के बीच है, जबकि पुराने कोरोना वायरस का R0 2 से 4 था। इसका मतलब है कि ये वैरिएंट 50-70% ज्यादा तेजी से फैलते हैं और इनमें एयरबोर्न फैलाव की क्षमता भी है।

    इन लोगों को है सबसे ज्यादा खतरा

    विशेषज्ञों का कहना है कि बुजुर्ग, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग, एक साल से छोटे बच्चे और बार-बार यात्रा करने वाले लोग इस वैरिएंट से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लिया है, उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो रही है।

    सावधानी जरूरी, वैक्सीनेशन है समाधान

    बचाव के लिए मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग रखना और सैनेटाइजर का उपयोग अभी भी जरूरी है। वर्तमान में फाइज़र-बायोएनटेक, मॉडर्ना और नोवावैक्स/कोवोवैक्स जैसी अपडेटेड वैक्सीन नए वैरिएंट्स के खिलाफ प्रभावी मानी जा रही हैं।

    क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन?

    डॉ. संचयन रॉय के अनुसार, फिलहाल लॉकडाउन की जरूरत नहीं है क्योंकि नए वैरिएंट गंभीर नहीं हैं। हालांकि सरकार सतर्क है और अस्पतालों में तैयारियां जारी हैं ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

    Also Read : अवैध बालू तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    active cases coronavirus covid 19 india COVID alert COVID cases 2024 COVID infection COVID resurgence COVID statistics COVID update COVID variant covid-19 India COVID cases Kerala Maharashtra Ministry of Health New Delhi News pandemic update rising COVID cases केरल कोरोना अलर्ट कोरोना की वापसी कोरोना केस वृद्धि कोरोना वायरस कोरोना वैरिएंट कोविड अपडेट कोविड आंकड़े कोविड केस 2024 कोविड संक्रमण कोविड-19 कोविड-19 भारत नई दिल्ली समाचार भारत कोरोना मामले महामारी अपडेट महाराष्ट्र सक्रिय मामले स्वास्थ्य मंत्रालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNTPC DGM ह’त्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
    Next Article “30 मई तक राजस्व कर्मी हड़ताल खत्म कर कार्यस्थल पर लौटें, नहीं तो…”

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.