Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ड्यूटी के समय आराम फरमाना पुलिसकर्मियों को पड़ा महंगा, रांची DIG ने किया सस्पेंड
    झारखंड

    ड्यूटी के समय आराम फरमाना पुलिसकर्मियों को पड़ा महंगा, रांची DIG ने किया सस्पेंड

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2025Updated:May 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ड्यूटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सुरक्षा की कमान संभालने वाले ही जब डयूटी के समय लापरवाही बरते तो भगवान ही मालिक है। ऐसा ही एक मामला रांची जिला में आया है। यहां पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई रांची के DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने की। उन्होंने DSP अमर कुमार पांडेय की रिपोर्ट पर चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। जिसमें पिठोरिया थाना के तीन पुलिसकर्मी और एक पीसीआर के है। जिन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है, उनमें पिठोरिया थाने के थाने के मुंशी अजय पासवान, श्यामानंद पासवान और अमृत प्रसाद मेहता और पीसीआर 22 के आरक्षी नीरज कुजूर शामिल है।

    क्या है पूरा मामला

    हेडक्वार्टर DSP वन अमर कुमार पांडे की ओर से 30 अप्रैल को पिठोरिया थाने का दिन में ही औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया था कि गस्ती करने वाले पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़कर थाने में ही आराम फरमा रहे थे। जब DSP सुबह करीब 10 बजे पिठोरिया थाने पहुंचे तो थाने में कोई भी पदाधिकारी और पुलिसकर्मी नहीं दिखा, काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी सामने नहीं आया। इसके बाद DSP खुद थाने के पहले तले पर गए तो जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी गस्ती में थी वह सादे लिबास में मिले। उस दौरान पिठोरिया थाने के जेएसआई अमृत प्रसाद मेहता को ड्यूटी के दौरान गस्त करना था, लेकिन वह थाने में ही मिले। गस्त करने की बजाय थाने में विश्राम करने को लेकर जब DSP ने सवाल पूछा तो अमृत प्रसाद उसका कोई जबाब नहीं दे पाए. वहीं थाने में ओडी ड्यूटी में तैनात जेएसआई श्यामानंद पासवान भी थाने से गायब मिले। जब उन्हें यह जानकारी हुई कि DSP थाने में आए हैं तब वह भागे भागे थाने पहुंचे। श्यामानंद ड्यूटी से क्यों गायब थे वह भी इसका कोई उचित जवाब डीएसपी को नहीं दे पाए। ड्यूटी में तैनात एक और थाने के मुंशी अजय पासवान भी पिठोरिया थाने में ड्यूटी के बजाय आराम करते हुए मिले। अजय पासवान पर पूर्व में ग्रामीण और थाना आने वाले दूसरे लोगों के साथ दुर्व्यवहार और गाली गलौज करने की शिकायत भी मिली थी।

    Also Read : TSPC नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद

    Ajay Paswan Amrit Prasad Mehta DIG Chandan Kumar Sinha DIG चंदन कुमार सिन्हा disciplinary action DSP Amar Kumar Pandey DSP अमर कुमार पांडेय Jharkhand police law enforcement accountability Neeraj Kujur PCR 22 Pithoria Police Station police duty negligence Police Misconduct police negligence ranchi Shyamanand Paswan SSP Ranchi SSP रांची Surprise Inspection Suspension अजय पासवान अनुशासनात्मक कार्रवाई अमृत प्रसाद मेहता औचक निरीक्षण झारखंड पुलिस निलंबन नीरज कुजूर पिठोरिया थाना पुलिस ड्यूटी लापरवाही पुलिस लापरवाही पुलिसकर्मी निलंबन रांची श्यामानंद पासवान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलाभुकों को जल्द एक साथ मिलेगी दो माह की मंईयां सम्मान राशि
    Next Article पलामू के युवक का बिहार में मिला श’व, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.