Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»कुत्ते के नाम पर जारी हुआ आवासीय प्रमाण पत्र, DM ने दिये जांच के आदेश
    ट्रेंडिंग

    कुत्ते के नाम पर जारी हुआ आवासीय प्रमाण पत्र, DM ने दिये जांच के आदेश

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2025Updated:July 28, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कुत्ते
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी के मसौढ़ी में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां ‘डॉग बाबू’ नाम के एक कुत्ते के नाम पर आवासीय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। प्रमाण पत्र में पिता का नाम ‘कुत्ता बाबू’ और माता का नाम ‘कुतिया देवी’ दर्ज है। इस घटना ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।

    पटना के DM त्याग राजन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। मसौढ़ी अनुमंडलाधिकारी को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा गया है और 24 घंटे के अंदर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। DM ने सोमवार को X पर जानकारी दी कि मसौढ़ी अंचल में ‘डॉग बाबू’ के नाम से जारी आवासीय प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया है।

    मसौढ़ी अंचल में ‘डॉग बाबू’ के नाम से निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला संज्ञान में आते ही उक्त निवास प्रमाण पत्र रद्द कर दिया गया है।

    साथ ही आवेदक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले पदाधिकारी के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी… pic.twitter.com/POxB4nXFch

    — District Administration Patna (@dm_patna) July 28, 2025

    मसौढ़ी अनुमंडलाधिकारी ने बताया कि यह आवेदन फर्जी तरीके से किया गया था। उन्होंने कहा, “हम इसकी गहराई से जांच कर रहे हैं। आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है, हालांकि इसे आवेदन के समय ही रद्द कर देना चाहिए था।”

    प्रमाण पत्र में क्या लिखा था :

    24 जुलाई 2025 को मसौढ़ी अंचल से जारी इस आवासीय प्रमाण पत्र में लिखा गया था कि “डॉग बाबू, पिता- कुत्ता बाबू, माता- कुतिया देवी, ग्राम- काउली चक, वार्ड संख्या- 15, डाकघर- मसौढ़ी, पिन कोड- 804452, थाना- मसौढ़ी, प्रखंड- मसौढ़ी, जिला- पटना, बिहार राज्य के स्थाई निवासी हैं।” प्रमाण पत्र पर राजस्व अधिकारी मुरारी चौहान की डिजिटल हस्ताक्षर भी मौजूद थे। प्रमाण पत्र का नंबर BRCCO/2025/15933581 था।

    दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

    DM त्याग राजन ने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले आवेदक, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रमाण पत्र जारी करने वाले पदाधिकारी के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इसके अलावा, दोषी कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ विभागीय और अनुशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी।

    प्रशासन की चूक पर सवाल

    इस घटना ने प्रशासनिक प्रक्रिया में खामियों को उजागर किया है। सवाल उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई और फर्जी आवेदन को प्रारंभिक स्तर पर ही क्यों नहीं रोका गया। जांच के बाद इस मामले में और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

    Also Read : झारखंड के इस जिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की उम्मीदें जगीं, 49.50 एकड़ भूमि को किया गया चिह्नित

    bihar patna news DM orders investigation DM ने दिये जांच के आदेश Patna DM patna news Patna's DM Tyag Rajan Residential certificate issued in the name of a dog कुत्ते के नाम पर जारी हुआ आवासीय प्रमाण पत्र पटना के DM त्याग राजन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के इस जिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की उम्मीदें जगीं, 49.50 एकड़ भूमि को किया गया चिह्नित
    Next Article होमगार्ड जवान को मिनी ट्रक ने रौं’दा, मौ’त

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.