Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»झारखंड के इस जिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की उम्मीदें जगीं, 49.50 एकड़ भूमि को किया गया चिह्नित
    खेल-सिनेमा

    झारखंड के इस जिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की उम्मीदें जगीं, 49.50 एकड़ भूमि को किया गया चिह्नित

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2025Updated:July 28, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    क्रिकेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया में पहचान दिलाने की उम्मीद जगी है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के आग्रह पर जिला प्रशासन ने शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर पटमदा अंचल के गांगाड़ा गांव में 49.50 एकड़ भूमि को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए चिह्नित कर लिया है।

    CM के निर्देश पर तेजी से कार्रवाई

    CM के निर्देश पर DC कर्ण सत्यार्थी ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। प्रशासन ने पटमदा, पोटका और जमशेदपुर अंचल में संभावित स्थानों की तलाश की, जिसके बाद गांगाड़ा गांव को उपयुक्त पाया गया। यह गांव कटिंग चौक से पश्चिम बंगाल के बड़ाबाजार जाने वाली सड़क के किनारे गोपालपुर के समीप स्थित है और स्टेट हाइवे से सीधा संपर्क रखता है। JSCA ने इस स्थान को अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के लिए आदर्श बताया है।

    BCCI देगा 500 करोड़ का फंड

    BCCI ने JSCA को आश्वासन दिया है कि यदि भूमि उपलब्ध कराई जाती है, तो स्टेडियम निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये का फंड प्रदान किया जाएगा। BCCI का मानना है कि मजबूत बुनियादी ढांचा क्षेत्रीय क्रिकेट को बढ़ावा देगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सामने लाएगा।

    प्रशासन और JSCA की भूमिका

    स्टेडियम का निर्माण JSCA द्वारा किया जाएगा, जबकि बुनियादी ढांचे की जिम्मेदारी जिला प्रशासन संभालेगा। चिह्नित भूमि को पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। इसके बाद यह तय होगा कि भूमि JSCA को नि:शुल्क दी जाएगी या इसके लिए उचित राशि ली जाएगी।

    कीनन स्टेडियम में 19 साल से नहीं हुआ अंतरराष्ट्रीय मैच

    जमशेदपुर का कीनन स्टेडियम 1983 से 2006 तक 10 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों का गवाह रहा। आखिरी मैच 12 अप्रैल 2006 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड विजयी रहा। टाटा स्टील प्रबंधन और JSCA के बीच विवाद के कारण पिछले 19 सालों से कीनन स्टेडियम में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हुआ। रखरखाव के अभाव में यह स्टेडियम अब केवल रणजी ट्रॉफी, झारखंड अंडर-22 और अंडर-19 जैसे मैचों तक सीमित है।

    नए स्टेडियम से बदलेगी तस्वीर

    जमशेदपुर के ADC भगीरथ प्रसाद ने मीडिया को बताया कि गांगाड़ा में भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसकी जानकारी राज्य सरकार को भेजी जा रही है। पटमदा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के निर्माण से जमशेदपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नक्शे पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगा।

    Also Read : युवक की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    49.50 acres of land in Jamshedpur marked for international cricket stadium CM hemant soren CM हेमंत सोरेन cricket stadium Hopes of international cricket stadium rise in Jamshedpur district of Jharkhand Jamshedpur News क्रिकेट क्रिकेट स्टेडियम जमशेदपुर के 49.50 एकड़ भूमि को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए किया गया चिह्नित जमशेदपुर न्यूज झारखंड के जमशेदपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की उम्मीदें जगीं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवक की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article कुत्ते के नाम पर जारी हुआ आवासीय प्रमाण पत्र, DM ने दिये जांच के आदेश

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    October 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.