Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए हर जिले से रिपोर्ट तलब
    ट्रेंडिंग

    शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए हर जिले से रिपोर्ट तलब

    Team JoharBy Team JoharMay 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिक्षकों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के तबादले को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. अब राज्य में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग केवल उनकी मांग पर नहीं, बल्कि छात्रों और शिक्षकों के अनुपात के आधार पर की जाएगी. शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को इस संबंध में जिलेवार रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

    छात्र-शिक्षक अनुपात पर होगा ध्यान

    मिली जानकारी के अनुसार जिन स्कूलों में मानक से अधिक शिक्षक तैनात हैं, उन्हें उसी प्रखंड के अन्य स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा, जहां शिक्षक कम हैं. इसका उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात को संतुलित करना है. ‘शिक्षा का अधिकार’ कानून के तहत 40 छात्रों पर एक शिक्षक होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में यह अनुपात बढ़कर 46:1 हो गया है.

    कमेटी की सिफारिशों पर अमल

    शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कमेटी द्वारा दिए गए सुझावों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनमें शिक्षकों और छात्रों दोनों के हितों का ध्यान रखा गया है. नए दिशा-निर्देशों का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना और शिक्षकों की तैनाती में पारदर्शिता लाना है.

    अब तक हुए तबादले

    अब तक राज्य में 47 नियमित शिक्षक, 260 गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षक, 10,225 महिला शिक्षक और 2,151 पुरुष शिक्षकों का अंतरजिला तबादला किया जा चुका है. हाल ही में 261 शिक्षकों का अंतरजिला स्थानांतरण उनकी व्यक्तिगत मांग पर किया गया था. शिक्षा विभाग की इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि बिहार के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्रों को बेहतर शिक्षक-संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे.

    Also Read : CM के कार्यक्रम में जख्मी हुए सांसद अजय मंडल, अस्पताल में भर्ती

    Also Read : CM ने भागलपुर को दी 208.62 करोड़ के 48 विकास योजनाओं की सौगात

    Also Read : आलिया भट्ट का देशभक्ति पोस्ट बना विवाद का कारण… जानें कैसे

    Bihar Bihar education policy DEO district report Education Department Education Reform Government Schools school education student-teacher ratio teacher posting teacher transfer Transfer Posting छात्र शिक्षक अनुपात जिला रिपोर्ट ट्रांसफर पोस्टिंग बिहार बिहार शिक्षा नीति शिक्षक तबादला शिक्षकों की पोस्टिंग शिक्षा विभाग शिक्षा सुधार सरकारी स्कूल स्कूल शिक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCCL का वेबसाइट हैक, रिकवर
    Next Article घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका भी नहीं देंगे : पीएम मोदी

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.