Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत, नए कनेक्शन के लिए समयसीमा तय… जानें
    बिहार

    बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत, नए कनेक्शन के लिए समयसीमा तय… जानें

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब बिजली कंपनियां कनेक्शन देने में मनमानी नहीं कर सकेंगी। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने नया नियम लागू करते हुए बिजली वितरण कंपनियों को महानगरों में 3 दिन, नगर निगम क्षेत्रों में 7 दिन और ग्रामीण इलाकों में अधिकतम 15 दिनों के भीतर नया बिजली कनेक्शन देने का आदेश दिया है। इस समयसीमा का पालन न करने पर कंपनियों पर प्रतिदिन 1,000 रुपये का जुर्माना लगेगा।

    जनसुनवाई के बाद नए नियमों को मंजूरी

    आयोग ने यह निर्णय बिजली कंपनी की याचिका पर सुनवाई के बाद लिया है। पिछले साल बिजली कंपनी ने बिहार बिजली सप्लाई कोड 2007 में आठवां संशोधन करने का अनुरोध किया था। इसके लिए सार्वजनिक नोटिस जारी कर लोगों और हितधारकों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई थीं। जनसुनवाई के बाद आयोग ने नए नियमों को मंजूरी दी।

    ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा

    नए नियमों के तहत उपभोक्ता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बिजली कनेक्शन, नाम संशोधन, भार वृद्धि या कमी जैसे आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए एक समर्पित वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप तैयार किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पर तुरंत रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जबकि ऑफलाइन आवेदन 24 घंटे के अंदर स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। आवेदनों की ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। 10 किलोवाट तक के नए कनेक्शन के लिए अब केवल आवेदन पत्र और पहचान प्रमाणपत्र देना होगा। अगर पहचान पत्र में कनेक्शन स्थल का पता दर्ज है, तो स्वामित्व प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं होगी। जल्द ही बिजली सप्लाई कोड में ये बदलाव लागू किए जाएंगे।

    पटना मेट्रो के लिए बिजली दर तय करने की प्रक्रिया शुरू

    दूसरी ओर, पटना में मेट्रो परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। सरकार का लक्ष्य 15 अगस्त 2025 से शहर के एक हिस्से में मेट्रो सेवा शुरू करना है। इसके लिए बिजली दर तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने विनियामक आयोग के समक्ष याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि मेट्रो को रेलवे की तरह न माना जाए, क्योंकि मेट्रो रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी और केवल यात्री परिवहन करेगी। आयोग ने इस पर 26 जून तक लोगों से राय मांगी है और 30 जून को सुनवाई होगी।

    Also Read : वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुलिसकर्मियों को कुचला, एक की मौ’त, दो जख्मी

    1000 रुपये जुर्माना action on power companies Bihar Bihar Electricity Regulatory Commission bihar government Bihar news Consumer Rights Deadline electricity connection electricity consumers electricity facility electricity rules 2025 electricity service good news metropolitan areas municipal corporation areas new rule power distribution companies rural areas अच्छी खबर उपभोक्ता अधिकार ग्रामीण इलाका नगर निगम क्षेत्र नया नियम बिजली उपभोक्ता बिजली कनेक्शन बिजली कंपनियों पर कार्रवाई बिजली नियम 2025 बिजली वितरण कंपनियां बिजली सुविधा बिजली सेवा बिहार बिहार न्यूज बिहार विद्युत विनियामक आयोग बिहार सरकार महानगर समयसीमा ₹1000 penalty
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपराधियों ने देर रात फूंक डाला हाईवा
    Next Article पटना में आज IND गठबंधन की अहम बैठक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    Latest Posts

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.