Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»रिलायंस ने रचा इतिहास, बनी 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक बाजार पूंजीकरण की पहली कंपनी
    बिजनेस

    रिलायंस ने रचा इतिहास, बनी 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक बाजार पूंजीकरण की पहली कंपनी

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2020Updated:June 19, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश के अग्रणी औद्योगिक समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने कर्जमुक्त होने के ऐलान के साथ शुक्रवार को इतिहास रचते हुए 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक बाजार पूंजीकरण वाली देश की पहली कंपनी होने का गौरव हासिल किया और साथ ही चौतरफा लिवाली से कंपनी के शेयरों ने भी नया मुकाम हासिल किया।

    मुकेश अंबानी ने आज सुबह ही रिलायंस के लक्ष्य से नौ माह पहले कर्ज मुक्त होने की घोषणा की। इस ऐलान के बाद शेयर बाजारों में रिलायंस के शेयर ने छलांग लगानी शुरू कर दी।

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में आज शुरुआत में रिलायंस का शेयर 1667 रु पर खुला और ऐतिहासिक 1788.80 रु के उच्चतम स्तर तक जा पहुंचा। पिछले दिन के मुकाबले शेयर 100 रु से अधिक ऊपर चढ़ा। बाजार बंद होने पर 6.48 फीसदी की छलांग के साथ रिलायंस का शेयर 1763.20 रुपये पर 107.30 रुपये ऊपर बंद हुआ। एनएसई पर रिलायंस के करीब चार करोड़ 88 लाख से अधिक शेयरों में खरीद फरोख्त हुई।

    रिलायंस के निवेशकों की भी बल्ले-बल्ले है। इस वर्ष 23 मार्च के बाद मात्र 59 कारोबारी सत्र में उनका पैसा दो गुना से ज्यादा हो गया। तेईस मार्च को रिलायंस का शेयर 867.50 रुपये का था जो आज 1763.20 रुपए पर बंद हुआ।

    शेयर में छंलाग के साथ ही रिलायंस ने 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक के बाजार पूंजीकरण वाली देश की पहली कंपनी बनने का इतिहास भी रचा। रिलायंस का मार्केट कैप 11.50 लाख करोड़ रुपये था। इससे पहले देश की कोई भी कंपनी 11 लाख का आंकड़ा अभी तक नही छू पायी थी। रिलायंस ने इस बाधा को पार करते हुए अपने मार्केट कैप को 11 लाख 50 हजार करोड़ के पार पहुंचा दिया। भारतीय कॉरपोरेट इतिहास में यह अभूतपूर्व उपलब्धि है।

    रिलायंस अब विश्व की तेल क्षेत्र की महारथी टोटल एस ए, रायल डच शैल और बी पी से अधिक मूल्यवान हो गई है।

    श्री अंबानी ने आरआईएल को पूरी तरह ऋणमुक्त होने की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि समूह में निवेशकों के विश्वास और रिलायंस के राइट इश्यू को मिले जोरदार समर्थन से यह लक्ष्य साढ़े नौ माह पहले ही हासिल करने में सफलता मिल गई।

    उन्होंने 12 अगस्त 2019 को आरआईएल को मार्च 2021 तक ऋणमुक्त करने का लक्ष्य तय किया था और इस वर्ष 31 मार्च तक समूह पर एक लाख 61 हजार 35 करोड़ रुपए का रिण था। कंपनी ने दस निवेशकों के ग्यारह प्रस्तावों और राइट इश्यू से कोरोना वायरस महामारी की वजह से लाकडाउन के बावजूद मात्र 58 दिन में कुल एक लाख 68 हजार 818 करोड़ रुपये जुटा लिये जो उसके शुद्ध ऋण की तुलना में अधिक राशि है।

    कंपनी ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 11 निवेश प्रस्तावों में 24.70 प्रतिशत इक्विटी बेचकर एक लाख 15 हजार 693 करोड़ 93 लाख रुपये जुटाये। इसके अलावा 30 वर्षों में पहली बार लाए राइट इश्यू से 53124.20 करोड़ रुपये की राशि है। किसी गैर वित्तीय संस्थान के दस वर्षों में आए राइट इश्यू को लाॅकडाउन की वजह से तरलता की तंगी के बावजूद आकार की तुलना में 1.59 गुना अधिक अभिदान मिला। कंपनी ने 15 शेयरों पर एक शेयर राइट इश्यू पर दिया है।

    श्री अंबानी ने कहा कि पेट्रो संयुक्त उद्यम में बीपी को बेची इक्विटी को मिलाकर कुल जुटाई रकम 1.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

    Business News Latest news Mukesh Ambani Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article5 हजार रिश्वत लेते एसआई को एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार
    Next Article बिहार में 138 हुए पॉजिटिव, कुल संक्रमित 7178

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीसीसीएल के मुनाफे में लौटने के संकेत, बोर्ड ने दूसरी तिमाही के नतीजों को दी मंजूरी

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बयान से पलट तो गए महामहिम, लेकिन ओडिशा जाने से पहले माहौल क्या है?

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा ट्रस्ट्स में घमासान: नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवासन के बीच विवाद ने पकड़ी रफ़्तार, अदालत तक पहुँचा मामला

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    Latest Posts

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.