Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»अपने ही घर में घुसने से किया मना, बेटी के साथ 24 घंटे से भूखी-प्यासी घर के बाहर बैठी महिला…
    झारखंड

    अपने ही घर में घुसने से किया मना, बेटी के साथ 24 घंटे से भूखी-प्यासी घर के बाहर बैठी महिला…

    Team JoharBy Team JoharJune 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी थाना इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कोमल सिंह नाम की महिला अपनी छोटी बेटी के साथ पिछले 24 घंटे से अपने ही घर के बाहर धरने पर बैठी है। उसका आरोप है कि उसके पति ने घर में ताला लगाकर उसे बाहर कर दिया और अब वह फोन भी नहीं उठा रहा। महिला का पति बलदेव सिंह फरार बताया जा रहा है।

    कोमल की शादी साल 2010 में सोनारी के मनबोध बस्ती के बलदेव सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। उसने बताया कि घर में एक बाबा रहते थे जो टाटा स्टील में काम करते थे। वह उसके पति और बेटे के साथ गलत हरकतें करते थे। जब कोमल ने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मामला पुलिस और तलाक तक पहुंचा लेकिन बाद में पति ने माफी मांग ली तो वह फिर ससुराल लौट गई।

    कुछ समय बाद कोमल को एक बेटी हुई लेकिन बाबा की हरकतें नहीं रुकीं। तांत्रिक और ओझा घर में पूजा के बहाने आते रहते थे। पति ने धीरे-धीरे बच्चों की पढ़ाई और घर खर्च देना भी बंद कर दिया। परेशान होकर कोमल अपनी बेटी को लेकर मायके छत्तीसगढ़ चली गई।

    अब जब वह दोबारा लौटकर आई है तो पति घर में ताला लगाकर बेटे को लेकर गायब हो गया है। कोमल का कहना है कि उसका बहनोई और भांजा भी कह रहे हैं कि वह घर में नहीं घुस सकती। पुलिस से भी मदद नहीं मिल रही है। दर्द से भरी कोमल कहती है “अब मैं जाऊं तो कहां जाऊं?”

    Also read: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, ट्रेफिक DSP ने पहुंचाया घायल को अस्पताल…

    Also read: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने ईद-उल-अजहा की दी शुभकामनाएं, बोले “देश में अमन और भाईचारा बना रहे”

    jamshedpur Jamshedpur News News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमित शाह का बिहार दौरा रद्द, जल्द होगी अगली तिथि की घोषणा
    Next Article डिप्टी सीएम के प्लेन को उड़ाने से पायलट ने किया मना, घंटो मनाते रह गए मंत्री…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    Latest Posts

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.