Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»दिल्ली हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट की 132 पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 11 मार्च
    शिक्षा

    दिल्ली हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट की 132 पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 11 मार्च

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    दिल्ली हाई कोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/रेस्टोरर के पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इसके तहत कुल 132 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2020 है। रिक्त पदों, योग्यता और आवेदन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां इस प्रकार हैं :

    जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/रेस्टोरर (ग्रुप-सी), पद : 132
    (श्रेणियों के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण)
    सामान्य, पद : 36
    ईडब्ल्यूएस, पद : 21
    ओबीसी-एनसीएल, पद : 33
    एससी, पद : 26
    एसटी, पद : 16

    योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी अथवा संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
    – इसके साथ ही कम्प्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग गति 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

    आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 27 वर्ष। इसकी गणना एक जनवरी 2020 के आधार पर होगी।
    – अधिकतम आयु में एससी/एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।
    – ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी। ²²

    वेतनमान : पे-मैट्रिक्स लेवल-5 के अनुसार।

    आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी और इडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये देय होगा। इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं।

    चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
    – सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 120 प्रश्नों के उत्तर के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा।
    – इस परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रेहेंशन, जनरल अवेयरनेस के 45-45 प्रश्न और जनरल इंटेलिजेंस के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
    – प्रारंभित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (व्याख्यात्मक) परीक्षा देनी होगी।
    – इस परीक्षा में निबंध लिखना होगा, साथ ही इसमें व्याकरण से संबंघित प्रश्न पूछे जाएंगे।
    – यह परीक्षा 100 अंकों की निर्धारित होगी और इसके लिए भी उम्मीदवारों को दो घंटे का समय मिलेगा।
    – मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
    – इसके बाद इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

    आवेदन प्रक्रिया : उम्मीदवार वेबसाइट (www.delhihighcourt.nic.in) पर लॉगइन करें। होमपेज खुलने पर दाईं ओर पब्लिक नोटिस सेक्शन में जाएं।  यहां पर मोर ऑप्शन पर क्लिक करें। ऐसा करने पर एक नया वेबपेज खुलेगा। इस पेज पर नोटिस टाइटल सेक्शन में Detailed Vacancy Notice of Junior Judicial Assistant/Restorer (Open) Examination-2020 शीर्षक दिखाई देगा। इस शीर्षक के आगे दिए गए पीडीएफ साइन पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही रिक्तियों से संबंधित विज्ञापन आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा। इस विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और पद के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें। इसके बाद विज्ञापन में दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। अंत में ऑनलाइन सब्मिट किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

    महत्वपूर्ण तिथि : ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 मार्च 2020
    अधिक जानकारी यहां : वेबसाइट : www.delhihighcourt.nic.in

    #Online news Education news Jobs Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेत्री डायना पेंटी ने कहा, मॉडलिंग से एक्टिंग कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण
    Next Article सेहत के लिए फायदेमंद है सौंफ, कोलेस्ट्रॉल, अस्थामा और कब्ज को करता है दूर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    झारखंड

    JSSC-JPSC विवाद पर ABVP का बड़ा आंदोलन, 11 अगस्त को पुराने विधानसभा से निकलेगा मार्च

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव की खबर पर रक्षा राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कहा सीजीएल परीक्षा की निष्पक्ष जांच हो

    August 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.