Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रेबिका पहाड़िन केस : पिता और भाई का दावा- धर्मांतरण का विरोध किया तो 25 टुकड़ों में काटा शव
    झारखंड

    रेबिका पहाड़िन केस : पिता और भाई का दावा- धर्मांतरण का विरोध किया तो 25 टुकड़ों में काटा शव

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रेबिका के पिता सूर्या पहाड़िया और छोटा भाई अरसन मालतो ने दावा किया है कि यह हत्या धर्मांतरण का विरोध करने पर की गयी है. रेबिका पहाड़िन ईसाई समुदाय से थी. उन्होंने कहा कि शादी के बाद दिलदार के परिवारवाले धर्मांतरण के लिए रेबिका पर लगातार दबाव बना रहे थे. इसका विरोध करना रेबिका को भारी पड़ा. इधर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईसाई रीति-रिवाज से मंगलवार दोपहर ताबूत में बंद रेबिका पहाड़िन के खंडित शव का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव गोंडा पहाड़ में कर दिया गया.

    सोमवार को रेबिका के खंडित शव का पोस्टमार्टम, फोरेंसिक जांच दुमका मेडिकल कॉलेज में हुआ. डीसी ने कहा कि डालसा की तरफ से रिपोर्ट तैयार की जा रही है. रिपोर्ट तैयार होते ही पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा. वहीं मृतका की पांच वर्षीय बेटी रिया पहाड़िन के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की जायेगी. परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी भी दी जायेगी. एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

    राज्यपाल रमेश बैस ने रेबिका पहाड़िन की हत्या की जांच जल्द कराने की बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कही. उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई कर जल्द आरोपियों को सजा दिलायें, ताकि मृतका के परिजनों को इंसाफ मिल सके. राज्यपाल ने कहा कि लॉ एंड आर्डर को गंभीरता से लेने की जरूरत है. उन्होंने सीएम से कहा कि हमने डीजीपी को बुला कर रेबिका हत्याकांड के बारे में जानकारी ली है. मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने राज्यपाल से कहा कि इस मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र: जनवरी से लागू होगा निजी कंपनियों में 75 फीसदी युवाओं को नौकरी का नियम
    Next Article चाईबासा : पांच-पांच किलो का दो IED बम बरामद, बम स्क्वायड दस्ता ने डिफ्यूज किया

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Latest Posts

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.