Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अमरनाथ यात्रा की आई डेट, पढ़ें अमरनाथ यात्रा की गाइडलाइंस समेत सभी अपडेट
    ट्रेंडिंग

    अमरनाथ यात्रा की आई डेट, पढ़ें अमरनाथ यात्रा की गाइडलाइंस समेत सभी अपडेट

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    श्रीनगर : अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू हो रहा है. यात्रा की तारीख की भी घोषणा कर दी गई है. इस बार अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी. यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी. तीर्थयात्री जम्मू से पहलगाम और चंदनबाड़ी होते हुए अमरनाथ की पवित्र गुफा तक पहुंचेंगे.

    भक्तों के इंतजार की घड़ियां खत्म

    इस साल की अमरनाथ यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म होने वाला है. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. अमरनाथ यात्रा 2024 इस बार 29 जून से शुरू होगी. इस बार यात्रा केवल 40 दिनों की होगी और 19 अगस्त, 2024 को समाप्त होगी. यात्रा पर निकलने से पहले भक्तों का पूर्व पंजीकरण आवश्यक है, जो 15 अप्रैल, 2024 से शुरू होगी. जो भक्त यात्रा में भाग लेना चाहते हैं आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर रजिस्टर करें. इसके अलावा श्री अमरनाथजी यात्रा मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी पंजीकरण किया जा सकता है.

    आरती का लाइव प्रसारण

    अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद पवित्र गुफा से सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा. लोग वेबसाइट और ऐप के जरिए आरती में हिस्सा ले सकते हैं.

    अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए दिशानिर्देश :

    1. यात्रियों का अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल, 2024 से नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से शुरू होगा.
    2. 13 वर्ष से कम आयु या 70 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी तीर्थयात्री और 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिला को यात्रा के लिए पंजीकृत नहीं किया जाएगा.
    3. यात्रा 2024 के लिए, नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से अग्रिम पंजीकरण वास्तविक समय E-KYC बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जाएगा.
    4. आगमन के क्रम में पंजीकरण किया जाएगा यानी पंजीकरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा.
    5. इच्छुक यात्री 8 अप्रैल 2024 को या उसके बाद अधिकृत डॉक्टर से जारी वैध अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (सीएचसी), आधार कार्ड, सरकार के मान्यता प्राप्त वैध पहचान पत्र के साथ यात्रा 2024 के लिए पंजीकरण करा सकते हैं.
    6. यात्रा 2024 के लिए नामित बैंकों के माध्यम से पंजीकरण शुल्क 150 रुपये प्रति व्यक्ति है.
    7. पंजीकृत यात्री को यात्रा शुरू करने से पहले जम्मू और कश्मीर संभाग में विभिन्न स्थानों पर स्थापित किसी भी केंद्र से आरए फआईडी कार्ड प्राप्त करना होगा.
    8. वैध आरएफ आईडी कार्ड के बिना किसी भी यात्री को डोमेल/चंदनवाड़ी में प्रवेश नियंत्रण द्वार को पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
    9. सीएचसी प्रारूप के साथ नामित बैंक शाखाओं की सूची और सीएचसी जारी करने के लिए अधिकृत डॉक्टरों/चिकित्सा संस्थानों की सूची एसएएसबी वेबसाइट पर उपलब्ध है.

    ये भी पढ़ें : BJP के संकल्प पत्र में गरीब, युवा और किसानों का जिक्र नहीं: तेजस्वी

    Amarnath Yatra Country Johar Live Religion Srinagar अमरनाथ यात्रा जोहार लाइव देश धर्म श्रीनगर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBJP के संकल्प पत्र में गरीब, युवा और किसानों का जिक्र नहीं: तेजस्वी
    Next Article बांग्ला नव वर्ष पर निकाली गई प्रभात फेरी, छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026
    Latest Posts

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.