Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शहरी मतदाता अपने वोटर आईडी से मिलान करते हुए पोलिंग बूथों की लें जानकारी : के.रवि कुमार
    झारखंड

    शहरी मतदाता अपने वोटर आईडी से मिलान करते हुए पोलिंग बूथों की लें जानकारी : के.रवि कुमार

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : लोकसभा निर्वाचन 2024 में सभी मतदान केंद्र मॉडल मतदान केंद्र के रूप में विकसित किये गए हैं। मतदाताओं को मतदान के लिए आकर्षित करने के लिए इन मॉडल मतदान केंद्रों को थीम बेस्ड मतदान केंद्र के रूप में विकसित करें पदाधिकारी। मतदान के दिन मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र ढूंढने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इस हेतु उन्हें अपने मतदान केंद्रों की जानकारी लेने के लिए प्रेरित करें। उक्त बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने शहरी क्षेत्र में कम मतदान प्रतिशत वाले जिले धनबाद, बोकारो, राँची एवं पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ संबंधित जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु किये जा रहे कार्यों एवं तैयार कार्ययोजनाओं का निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के क्रम में कहीं।

    इस बार के मतदान में कोई भी मतदाता छूटे नहीं

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस बार के मतदान में कोई भी मतदाता छूटे नहीं, इस ध्येय से कार्य करना है। उन्होंने धनबाद जिले के झरिया एवं बेलगढिया के शिफ्टेड वोटर्स की वजह से कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र से जुड़े मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए माइकिंग के जरिये मतदान दिवस की जानकारी देने और मतदान के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने का निर्देश निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि गैर सरकारी संस्थाओं में बने वोटर अवेयरनेस फोरम के सदस्यों से मिलकर इनके संस्थानों में शत प्रतिशत मतदाताओं को पंजीकृत करें। साथ ही उन्हें मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश की जानकारी देते हुए इसके सदुपयोग के लिए प्रेरित करें।

    मतदान के लिए प्रेरित करें

    के. रवि कुमार ने कहा कि स्वीप के कार्यक्रम से सभी लोगों को नवाचारी प्रयासों के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित करें। इसके साथ वैसे मतदान केंद्र, जहां मतदान प्रतिशत कम था, उनको टारगेट कर संबंधित कारणों को दूर करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में बनी सोसायटी को टारगेट कर वहां मतदान के लिए प्रेरित करें। इसके साथ यंग वोटर को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए संस्थाओं में कराए जाने वाले स्वीप कार्यक्रमों के समय उन संस्थानों के अहर्ता प्राप्त कर चुके योग्य मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र शत प्रतिशत बन चुके हैं, इसकी भी पुष्टि कर लें।

    मतदान केंद्रों की स्वयं भौतिक समीक्षा करने का निर्देश

    उन्होंने गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए डेमोक्रेसी रूम बनाने एवं उनसे प्रोजेक्ट के रूप में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए प्रारूप में प्रोजेक्ट प्राप्त करा लें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप के कार्यों को वृहत स्तर पर कराते हुए कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर कारणों की समीक्षा कर लक्षित होकर जागरूकता फैलाएं। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों की स्वयं भौतिक समीक्षा करने का निर्देश दिया।

    इस अवसर पर राँची, धनबाद, बोकारो एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा अपने जिलों में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया। साथ ही तैयार कार्ययोजनाओं के बारे में भी जनकारी दी। इस अवसर पर निर्वाचन सदन से अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा , संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध सिंह, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें : 18 वर्ष पूरा करने वाले युवक-युवती व छूटे हुए मतदाता सूची में दर्ज कराएं अपना नाम

    Election Commission jharkhand Johar Live Polling Station ranchi Voting चुनाव आयोग जोहार लाइव झारखंड मतदान मतदान केंद्र रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article18 वर्ष पूरा करने वाले युवक-युवती व छूटे हुए मतदाता सूची में दर्ज कराएं अपना नाम
    Next Article घर में लगी भीषण आग, पति-पत्नी की जलकर मौत

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.