Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»राशनकार्ड धारक हर हाल में पूरा कर लें ये काम, वरना माने जाएंगे लापता और अमान्य ! 
    देश

    राशनकार्ड धारक हर हाल में पूरा कर लें ये काम, वरना माने जाएंगे लापता और अमान्य ! 

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    xr:d:DAF1asyjQ0Q:1060,j:6778339990537033188,t:24032306
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: आपूर्ति विभाग इनकम टैक्स अदा करने और लखपति लोगों के राशन कार्डों को छंटनी करने में जुटा है। जिससे पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न का लाभ मिल सके। पूर्ति निरीक्षक नगर कौमुदीपाल व पूर्ति निरीक्षक नगर राजेंद्र सिंह ने बताया कि राशनकार्ड धारकों के सत्यापन के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया चल रही है।

    ई-केवाईसी नहीं कराने वालों के राशन कार्ड को अमान्य माना जाएगा। उनके नाम काट दिए जाएंगे। कहा कि समस्त राशनकार्ड धारकों को अंकित समस्त यूनिटों व सदस्यों की ई-केवाईसी नजदीकी उचित दर विक्रेता से करा लें। ई-केवाईसी नहीं होने पर ऐसे सदस्यों को अपात्र मानते हुए यूनिट व कार्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

    तीन माह बढ़ी ई-केवाइसी की तारीख

    खाद्य एवं रसद विभाग ने राशनकार्ड यूनिटों की ई-केवाईसी की समय सीमा मार्च-2025 तक बढ़ा दी है। इससे पहले इसके लिए दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया था। जिले में लगभग 9.51 लाख यूनिट हैं। जिसमें 3.40 लाख यूनिटों का अभी तक सत्यापन नहीं हो पाया है। अब महकमे ने अंतिम मर्तबा डेट बढ़ाई है। ऐसे में यूनिट की ई-केवाइसी न कराने पर तीन माह बाद राशन नहीं मिल पाएगा।

    शामली में दो लाख 20 हजार से अधिक पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्डधारक हैं। इनमें नौ लाख 51 हजार 380 सदस्य है, लेकिन फिलहाल तक करीब छह लाख आठ हजार सदस्यों ने हीं राशन की दुकानों पर पहुंचकर अपनी ई-केवाइसी कराई हैं, जबकि बाकी लाभार्थी फिलहाल भी ई-केवाइसी नहीं करा सके हैं। यह कुल राशन कार्डों का करीब 64 प्रतिशत के करीब ई-केवाइसी कार्य किया गया हैं।

    जिला आपूर्ति विभाग के मुताबिक, जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को राशन कार्ड के सदस्यों को ई-केवाईसी करने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी को भी राशन मिलने में परेशानी ना हो। जिला पूर्ति अधिकारी ने अंतिम तिथि तक राशन कार्ड के सदस्यों से ई-केवाईसी कराने की अपील की है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी राशन की दुकान पर ई-पास मशीन के जरिए फ्री में ई-केवाईसी आधार सीडिंग करवा सकते हैं, जो राशन कार्डधारक राज्य से बाहर है। वह दूसरे उसी प्रदेश में अपना ई-केवाईसी आधार सीडिंग करवा सकते हैं।

     

     

    Desh government india government knowledge News News Update Ration Card ration card checking
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस ने भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली चन्द्रदेव सिंह को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में हथियार बरामद
    Next Article झारखंड सरकार की मैया योजना पर ब्रेक, मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक की घोषणा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    15 घंटे की फ्लाइट में खाना नहीं दिया, अब देना होगा 50 हजार मुआवजा

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश-विदेश : सऊदी अरब में एयरपोर्ट पर हमले के बाद फंसे 4 हजार भारतीय तीर्थयात्री, ओवैसी ने विशेष उड़ानें चलाने की मांग की

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रियंका गांधी के बेटे लगाने जा रहे थे प्रदर्शनी, बिकानेर हाउस ने 105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमित शाह: बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता कैसे बना चुनावी चाणक्य, पूरी राजनीतिक यात्रा

    October 22, 2026
    क्राइम

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.