Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»बदहाली की कगार पर रांची का मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हर साल करोड़ों रुपये कि जाते हैं खर्च
    खेल-सिनेमा

    बदहाली की कगार पर रांची का मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हर साल करोड़ों रुपये कि जाते हैं खर्च

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. 34वें नेशनल गेम्स को लेकर राजधानी रांची के खेलगांव में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना की गई थी. करीब 235 एकड़ में फैले इस स्टेडियम को 2011 में राष्ट्रीय खेल के बाद देश भर में पहचान मिली थी. लेकिन आज मेंटेनेंस के अभाव में वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बदहाली की हालत तक पहुंच चुके हैं. देशभर में खेल के लिए झारखंड को एक नई पहचान देने वाला राजधानी रांची का मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेलगांव आज अपनी बदहाली पर रो रहा है.

    2011 में करीब 650 करोड़ की लागत से बने इस वर्ल्ड क्लास कंपलेक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर के 9 स्टेडियम है जहां तीरंदाजी, शूटिंग, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, स्विमिंग, बैडमिंटन समेत तमाम दूसरे गेम्स खेलने की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. लेकिन सालों से रिपेयरिंग नहीं होने की वजह से तमाम स्टेडियम की दीवारें और फेंसिंग अब उखड़ने लगी हैं.

    जबकि हर साल मेंटेनेंस के नाम पर मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं. 2021 के वर्तमान वित्तीय वर्ष में 5 करोड़, 9 लाख रुपये की राशि मेंटेनेंस के नाम पर खर्च करने के लिए रखी गयी है. स्टेडियम की बदहाली को खेलगांव में कोचिंग देने वाले कोच भी खुलेआम स्वीकार करते हैं.

    खेलगांव में आर्चरी की ट्रेनिंग देने वाले कोच करण कर्माकर भी इस व्यवस्था से नाराज दिखे. उन्होंने कहा कि आर्चरी स्टेडियम में भी कई जगहों पर रिपेयरिंग की जरूरत है. लेकिन बदहाली की वजह से प्रशिक्षण देने में काफी मुश्किलें आ रही हैं.

    2016 में खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी जेएसएसपीएस को दी गई थी. जो राज्य सरकार और सीसीएल का ज्वाइंट वेंचर है. बावजूद इसके वर्ल्ड क्लास स्टेडियम की बदहाली बदस्तूर जारी है. यहां इनडोर स्टेडियम के साथ-साथ दूसरे स्टेडियम भी अपनी दुर्दशा की कहानी खुद बयां कर रहे हैं.

    बिरसा एथलेटिक्स स्टेडियम के अंदर तो बकायदा बारिश में पाइप लाइन से रिसाव जहां लगातार जारी है. वहीं पंखे भी मेंटेनेंस पर करोड़ों के खर्च की कहानी खुद बयां कर रहे हैं. हालांकि दूसरी ओर मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जेएसएसपीएस के अधिकारियों के कमरे चकाचक नजर आते हैं. जेएसएसपीएस के खेल प्रबंधक अजय मुकुल टोप्पो ने बताया कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रिपेयरिंग का काम शुरू हो गया है और 9 स्टेडियम में जहां-जहां भी रिपेयरिंग की जरूरत है उसे पूरा किया जा रहा है. हालांकि उन्होंने इस बात पर चुप्पी साध ली कि लंबे समय तक मेंटेनेंस की राशि रहने के बावजूद रिपेयरिंग का काम पूरा क्यों नहीं हो सका.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभुरकुंडा में नाले में गिरने से व्यक्ति की मौत, पुलिस करेगी जांच
    Next Article चुनरी, कुंडली के साथ पेटी में बच्ची को बहाया, गंगा से यूं मिली ‘दूसरी जिंदगी’

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.