Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jan, 2026 ♦ 2:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची हिंसा मामला : जांच के लिए मांगा गया और दो महीने का एक्सटेंशन
    झारखंड

    रांची हिंसा मामला : जांच के लिए मांगा गया और दो महीने का एक्सटेंशन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची।  मेन रोड में बीते 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़की थी, जिसकी जांच के लिए राज्य सरकार ने बीते 11 जून को उच्च स्तरीय जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इसमें सचिव अमिताभ कौशल और एडीजी संजय लाठकर शामिल थे। कमेटी को जांच के लिए एक सप्ताह का समय राज्य सरकार की तरफ से दिया गया था।

    इसके बाद कमेटी ने जांच के लिए समय की मांग की थी, जिसके बाद सरकार ने एक सप्ताह का समय दिया था। इस दौरान जांच कमेटी ने घटनास्थल पर जाकर जांच की थी और कई लोगों का बयान भी दर्ज किया था, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी जांच कमेटी की जांच पूरी नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक जांच कमेटी ने जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए और दो महीने का समय मांगा है।

    सीआइडी ने 11 नामजद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
    बता दें कि जांच कमेटी के अलावा सीआइडी भी इस मामले की जांच कर रही है। सीआइडी के डीएसपी महेंद्र सिंह मुंडा इस मामले की जांच कर रहे हैं। सीआइडी ने हिंसा मामले में 11 नामजद के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल है, जिसमें मोहम्मद अमजद, इरफान जुवेर आलम उर्फ इरफान अंसारी, मोहम्मद माज, अरमान हुसैन, सरफराज आलम, शहबाज, अफसर आलम, रमजान अली और तीन अन्य लोग शामिल हैं। बता दें कि इसमें उपद्रव करनेवाले कई प्रमुख लोगों के नाम नहीं हैं। उपद्रव के दौरान गोली लगने से मारे गये मुद्दस्सिर उर्फ कैफी और मोहम्मद साहिल का नाम भी इसमें शामिल है। झारखंड पुलिस की जांच में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से आये तीन लोगों के अलावा बिहार के पटना से आये तीन लोगों ने भी भीड़ को उपद्रव के लिए उकसाया था। कहा जा रहा है कि जिस मसजिद से भीड़ को उकसाया गया था, उसके मौलाना को बचा लिया गया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना :  बीएमपी जवान के अपहरण की खबर झूठी, स्वर्ण व्यवसायी से लूटकांड मामले में स्पेशल टीम ने किया था गिरफ्तार
    Next Article BREAKING NEWS: कालू लामा हत्याकांड का मुख्य शूटर सोनू शर्मा गिरफ्तार, पूर्व में भी कई अपराधी जा चुके जेल

    Related Posts

    झारखंड

    “झारखंड को बंगाल नहीं बनने देंगे”, ED ऑफिस पर घेराव के आरोपों के बीच निशिकांत दुबे का अल्टीमेटम

    January 15, 2026
    झारखंड

    उत्सव के बीच विकास की बात,धनबाद को नई दिशा देने का भरोसा

    January 15, 2026
    क्राइम

    पलामू में दिनदहाड़े फाय’रिंग, पूर्व मुखिया और दुकानदार को मा’री गो’ली

    January 15, 2026
    Latest Posts

    देर रात खाना सेहत के लिए नुकसानदायक, जानिए डिनर का सही समय और क्या न खाएं

    January 15, 2026

    Gemini में लॉन्च हुआ Personal Intelligence फीचर, अब Gmail और Photos से जुड़ेगा AI

    January 15, 2026

    “झारखंड को बंगाल नहीं बनने देंगे”, ED ऑफिस पर घेराव के आरोपों के बीच निशिकांत दुबे का अल्टीमेटम

    January 15, 2026

    उत्सव के बीच विकास की बात,धनबाद को नई दिशा देने का भरोसा

    January 15, 2026

    अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौ’त, भड़के परिजनों ने किया बवाल

    January 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.