Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोयला साइडिंग पर हमले की साजिश को रांची पुलिस ने किया नाकाम, 4 अपराधी गिरफ्तार व 8 पिस्टल जप्त
    झारखंड

    कोयला साइडिंग पर हमले की साजिश को रांची पुलिस ने किया नाकाम, 4 अपराधी गिरफ्तार व 8 पिस्टल जप्त

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read72
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: रांची पुलिस संगठित अपराध के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की अहले सुबह रांची पुलिस को राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दो अपराधी को गोली मारकर पकड़ा है। जबकि, अन्य दो अपराधी को ईठे गांव में छापेमारी कर पकड़ा है। गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य आरोपी साजन अंसारी उर्फ शाहिद अंसारी, अमित कुमार गुप्ता उर्फ अमित कुमार, आतिश दास उर्फ एंकर दास और देवानंद दास शामिल है। उक्त जानकारी एसएसपी राकेश रंजन ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि इनलोगों की योजना खलारी स्थित कोयला साइडिंग में फायरिंग करने की थी। गिरोह के सरगना राहुल दुबे के इशारे पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से सभी एकत्रित होने वाले थे। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने कई अन्य जानकारी भी पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस टीम काम कर रही है। इनलोगों के पास से पुलिस ने आठ पिस्टल, 42 पीस जिंदा गोली, महेन्द्रा बोलेरो, एक बाइक, पांच मोबाइल समेत अन्य सामान जप्त किया है।

    एन्टी क्राइम चेकिंग में पुलिस के साथ हुई अपराधी की मुठभेड़

    एसएसपी ने कहा कि गुप्त सूचना पर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में रातू-बुढ़मू और खलारी इलाके में एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अहले सुबह करीब 3.30 बजे रातू से बुढ़मू की ओर आने वाले सड़क पर होचर गांव के समीप बाइक से आ रहे दो अपराधी पुलिस को देख खेत की तरफ भागने लगे। अपराधी को भागते देख पुलिस उस ओर दौड़ी तो फायरिंग शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की ओर से भी फायरिंग की गई। इस दौरान दोनों अपराधी साजन अंसारी और अमित गुप्ता को पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों अपराधी को घेराबंदी कर पकड़ा। फिर उनलोगों से पूछताछ करने पर अन्य दो अपराधी के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने उक्त जगह पर छापेमारी कर अन्य दो अपराधी आतिश दास और देवानंद दास को पकड़ा है। पकड़े गए सभी अपराधी रामगढ़, बोकारो और देवघर जिला के रहने वाले है।

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड का पाकुड़ जिला नीति आयोग प्रतियोगिता में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल…
    Next Article Breaking: चाईबासा में IED ब्‍लास्‍ट, 2 जवान घायल…

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.