Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Apr, 2026 ♦ 7:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»वर्ल्ड मलेरिया दिवस पर रांची नगर निगम का बड़ा कदम: मच्छर उन्मूलन महाअभियान की शुरुआत
    ट्रेंडिंग

    वर्ल्ड मलेरिया दिवस पर रांची नगर निगम का बड़ा कदम: मच्छर उन्मूलन महाअभियान की शुरुआत

    SahayBy SahayApril 25, 2026Updated:April 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम ने शहर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप और डेंगू, चिकनगुनिया तथा मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए ‘हर शनिवार, मच्छरों पर वार’ नामक एक विशेष अभियान शुरू किया है. आज इस पहल के तहत निगम ने वार्ड नंबर 01, 04, 14 और 37 में सघन मच्छर उन्मूलन महाअभियान संचालित किया. यह अभियान कांके रोड, मिसिरगोंदा, बड़गई, बरियातू, चुटिया और जगन्नाथपुर सहित पूरे वार्ड क्षेत्र में युद्धस्तर पर चलाया गया.

    इस महाअभियान के दौरान निगम ने व्यापक संसाधनों का उपयोग किया, जिसमें 65 हैंड स्प्रे मशीन, 06 कोल्ड/थर्मल फॉगिंग मशीन, 20 ग्रास कटर मशीन और 90 सफाईमित्रों की टीम तैनात की गई थी. टीमों ने लार्विसाइडल दवाओं का छिड़काव किया, नालियों एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों की गहन सफाई सुनिश्चित की, डोर-टू-डोर सर्वे के जरिए मच्छरों के प्रजनन स्थलों (लार्वा) की पहचान कर उन्हें नष्ट किया और ग्रास कटर की मदद से झाड़ियों व घास की कटाई की ताकि मच्छरों के छिपने के स्थान समाप्त किए जा सकें. साथ ही, वर्ल्ड मलेरिया दिवस पर नागरिकों को घर-घर जाकर मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए.

    निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर, छत, आंगन और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, टंकी व बर्तनों की नियमित सफाई करें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें और बुखार या संदिग्ध लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें. किसी भी प्रकार की समस्या के लिए नागरिक टोल फ्री नंबर 18005701235 पर संपर्क कर सकते हैं या ‘SMART RANCHI’ ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि आने वाले ग्रीष्मकाल और मॉनसून को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि नागरिकों के सहयोग से शहर के सभी वार्डों को मच्छरमुक्त, स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके.

    Also Read : डायन प्रथा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पीड़ितों के पुनर्वास पर जोर

    Dengue Prevention Mosquito Eradication Drive Public Health Ranchi Ranchi Municipal Corporation ranchi news RMC Smart Ranchi App World Malaria Day डेंगू रोकथाम मच्छर उन्मूलन अभियान रांची नगर निगम रांची समाचार वर्ल्ड मलेरिया दिवस स्वास्थ्य सुरक्षा हर शनिवार मच्छरों पर वार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहुगली में राहुल गांधी का तीखा हमला: बोले- ‘ममता और मोदी को रोजगार से नहीं, सिर्फ सत्ता से मतलब
    Next Article यूपी के एंटी रोमियो स्क्वाड की तर्ज पर बिहार में ‘पुलिस दीदी’, 66 करोड़ का सुरक्षा कवच

    Related Posts

    चाईबासा

    चोरी का ई-रिक्शा बेचने निकले दो युवक गिरफ्तार, टोटो और चार बैटरियां बरामद

    April 25, 2026
    झारखंड

    40 हजार की सुपारी देकर कराई गई महिला की ह’त्या, बोरे में बंद मिला था श’व; 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026
    ट्रेंडिंग

    हुगली में राहुल गांधी का तीखा हमला: बोले- ‘ममता और मोदी को रोजगार से नहीं, सिर्फ सत्ता से मतलब

    April 25, 2026
    Latest Posts

    चोरी का ई-रिक्शा बेचने निकले दो युवक गिरफ्तार, टोटो और चार बैटरियां बरामद

    April 25, 2026

    हक का राशन नहीं मिला तो भड़के ग्रामीण, डीलर पर कार्रवाई की मांग

    April 25, 2026

    40 हजार की सुपारी देकर कराई गई महिला की ह’त्या, बोरे में बंद मिला था श’व; 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026

    यूपी के एंटी रोमियो स्क्वाड की तर्ज पर बिहार में ‘पुलिस दीदी’, 66 करोड़ का सुरक्षा कवच

    April 25, 2026

    वर्ल्ड मलेरिया दिवस पर रांची नगर निगम का बड़ा कदम: मच्छर उन्मूलन महाअभियान की शुरुआत

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.