Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची : दर्दनाक हादसे में महिला कांस्टेबल की गई जान, पति की भी पहले सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत
    झारखंड

    रांची : दर्दनाक हादसे में महिला कांस्टेबल की गई जान, पति की भी पहले सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 1, 2026Updated:April 1, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रंजीता एक्का
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के रातू इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड पुलिस की महिला कांस्टेबल रंजीता एक्का की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वह रोज की तरह अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकली थीं। एक पल में सब कुछ बदल गया और एक परिवार पर फिर से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सिमडेगा जिला बल के म0 आ0/783 रंजीता एक्का हाई कोर्ट रांची ड्यूटी जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

    हाजी चौक पर हुआ हादसा

    घटना रातू थाना क्षेत्र के हाजी चौक की है। बताया जा रहा है कि स्कूटी से जा रही रंजीता एक्का अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी।

    अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

    स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में भीड़ जुट गई और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।

    हाईकोर्ट ड्यूटी के लिए जा रही थीं

    जानकारी के अनुसार रंजीता एक्का सिमडेगा जिला पुलिस बल में तैनात थीं, लेकिन फिलहाल प्रतिनियुक्ति पर झारखंड हाईकोर्ट में ड्यूटी कर रही थीं। वह उसी ड्यूटी के लिए जा रही थीं, जब यह हादसा हो गया।

    पुलिस जुटी जांच में

    रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

    परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। सबसे दुखद बात यह है कि रंजीता एक्का के पति की भी मौत पहले एक सड़क हादसे में ही हो चुकी थी। पति की मौत के बाद उन्हें अनुकंपा के आधार पर झारखंड पुलिस में नौकरी मिली थी। अब वही हादसा एक बार फिर इस परिवार की जिंदगी उजाड़ गया।

    इलाके में शोक और सवाल

    घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। लोग इस बात को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सड़क सुरक्षा को लेकर कब तक लापरवाही जारी रहेगी।

    Also Read : रांची नगर निगम ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, टैक्स कलेक्शन 100 करोड़ पार

    hit and run Ranchi Jharkhand Latest News Jharkhand police constable death Latest news Law and Order Jharkhand police personnel news India Ranchi Breaking News Ranchi road accident Ratu accident Ranchi Road accident Jharkhand Simdega Police Today News tragic accident Ranchi Trending News woman constable death Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची नगर निगम ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, टैक्स कलेक्शन 100 करोड़ पार
    Next Article झारखंड होमगार्ड भर्ती में बड़ा घोटाला! मृत अभ्यर्थी के नाम पर बांट दी नौकरी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.