Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड होमगार्ड भर्ती में बड़ा घोटाला! मृत अभ्यर्थी के नाम पर बांट दी नौकरी
    झारखंड

    झारखंड होमगार्ड भर्ती में बड़ा घोटाला! मृत अभ्यर्थी के नाम पर बांट दी नौकरी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 1, 2026Updated:April 1, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गृह रक्षा वाहिनी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि एक मृत अभ्यर्थी के नाम पर किसी दूसरे व्यक्ति को नौकरी दे दी गई। इस पूरे मामले को लेकर गृह रक्षा वाहिनी के पूर्व कंपनी कमांडर कैलाश प्रसाद यादव ने डीजी एमएस भाटिया को लिखित शिकायत देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

    2016 की भर्ती से जुड़ा मामला

    यह पूरा मामला वर्ष 2016 में निकले विज्ञापन संख्या 01/2016 से जुड़ा है। उस समय शहरी गृह रक्षक के पद पर बहाली की प्रक्रिया चल रही थी। शिकायत के मुताबिक, रांची जिले में उस समय पूर्व जिला समादेष्टा हरिहर सिंह मुंडा के कार्यकाल में यह गड़बड़ी हुई।

    मृत अभ्यर्थी के नाम पर दूसरे की नियुक्ति

    आरोप है कि सुधीर कुमार (पिता स्व. सियाराम सिंह) ने आवेदन किया था और उनका क्रमांक 1286 था। लेकिन प्रशिक्षण शुरू होने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बावजूद उनके नाम पर एक अन्य व्यक्ति ने खुद को सुधीर कुमार बताकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर भर्ती ले ली। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति बिहार के जहानाबाद जिले का रहने वाला है। इतना ही नहीं, उसे गृहरक्षक संख्या 3713 भी आवंटित कर दी गई और वह ड्यूटी भी करता रहा।

    जांच के लिए दिए गए ठोस आधार

    शिकायतकर्ता ने कहा है कि मामले की जांच कई तरीकों से की जा सकती है। इसमें हस्ताक्षर मिलान, शारीरिक दक्षता परीक्षा की फोटो और वीडियो, मास्टर चार्ट में दर्ज पहचान चिन्ह, आवासीय प्रमाण पत्र और पुलिस सत्यापन की जांच शामिल है। आरोप यह भी है कि अधूरा पता होने के बावजूद पुलिस सत्यापन कर दिया गया, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

    फर्जी नामांकन से लेकर भत्ता भुगतान तक का आरोप

    शिकायत में यह भी कहा गया है कि सिर्फ फर्जी भर्ती ही नहीं, बल्कि उस व्यक्ति को दोबारा नामांकन, ड्यूटी पर तैनाती और भत्ता भुगतान तक किया गया। यानी पूरे सिस्टम में कई स्तर पर गड़बड़ी होने की आशंका जताई गई है।

    शिकायतकर्ता ने खुद पर कार्रवाई पर उठाए सवाल

    कैलाश प्रसाद यादव का कहना है कि इस पूरे मामले में असली जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उन्हें ही दोषी ठहराकर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने इसे प्राकृतिक न्याय के खिलाफ बताया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग

    शिकायतकर्ता ने राज्य सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि अगर निष्पक्ष जांच हो, तो सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ विभागीय और आपराधिक कार्रवाई की जा सकेगी।

    Also Read : रांची : दर्दनाक हादसे में महिला कांस्टेबल की गई जान, पति की भी पहले सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत

    administrative negligence Jharkhand Bihar Jharkhand fake identity case Breaking news Jharkhand dead candidate appointment government job fraud Home Guard Jharkhand news Jharkhand corruption case Jharkhand Home Guard scam Jharkhand police verification issue Latest news Ranchi Latest News Ranchi recruitment fraud recruitment scam India Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : दर्दनाक हादसे में महिला कांस्टेबल की गई जान, पति की भी पहले सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत
    Next Article संचालन आदेश के इंतजार में धनबाद की शराब दुकानें बंद, 143 दुकानों पर लटका ताला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.