Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची: एक दिन में 5 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद हिंदपीढ़ी अगले 72 घंटों के लिए फिर किया गया सील
    झारखंड

    रांची: एक दिन में 5 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद हिंदपीढ़ी अगले 72 घंटों के लिए फिर किया गया सील

    Team JoharBy Team JoharApril 9, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। हिंदपीढ़ी में एक दिन में कोरोना पॉजिटिव के 5 नए केस सामने आने के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अब नाला रोड के वैसे सभी घरों की कोरोना टेस्ट के लिए सैंपलिंग कराएगी, जिन्हें संक्रमण का खतरा हो। उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि हिंदपीढ़ी में पांच और कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आने पर हिंदीपीढ़ी क्षेत्र को अगले 72 घंटे के लिए सील कर दिया है। इस दौरान न कोई आ सकता है और न ही कोई इलाके में जा सकता है। इसका उल्‍लंघन करने पर प्रशासन कार्रवाई करेगा।

    गुरुवार को उन्होंने बताया कि जो पांच नए मामले कोरोना वायरस के आए हैं, वह कोरोना वायरस पीड़िता के घर के ही 5 सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि तीन रोज पहले ही हिंदपीढ़ी की एक और महिला को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उसे रिम्स में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। 2 मरीजों के मिलने के बाद इस क्षेत्र को पहले ही 72 घंटे के लिए सील किया गया था । कोरोना संक्रमित मरीजों में से 6 एक ही परिवार के सदस्य हैं।

    उपायुक्त और एसएसपी ने साफ कहा है कि सभी लोग अपने घर में रहे हिंदपीढ़ी में जरूरी सेवाएं प्रशासन मुहैया कराएगा ।किसी भी सूरत में लोगों को घर से बाहर निकाल निकलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उपायुक्त ने सभी लोगों से मास्क लगाकर ही रहने की अपील की है, ताकि एक दूसरे से संक्रमण ना फैले। नगर निगम के सफाई कर्मी भी इस क्षेत्र में जाने से परहेज कर रहे हैं ।उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है ।लेकिन वह मानने को तैयार नहीं।

    इस वजह से पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कराना भी मुश्किल हो गया है। पुलिस की सख्ती के बाद इलाके में लोगों ने सुबह खुद को अपने घरों में बंद कर लिया बच्चों को भी बाहर जाने से रोक दिया गया। पूरा मोहल्ला में सन्नाटा पसरा हुआ है। हिंदपीढ़ी इलाके के सभी इंट्री प्वाइंट को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया। दूध सब्जी के लिए भी जो लोग निकलना चाह रहे थे। उन्हें भी सख्ती से घरों में वापस रहने का निर्देश दिया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र के सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : शराब पीने के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित
    Next Article रामगढ़ : कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए पुलिस हुई सख्त, लॉकडाउन में बेवजह घूमने वालों को घंटों सड़क पर बैठाया

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.