Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कांग्रेस में शामिल होने के बाद रांची लौटे रामटहल चौधरी, उम्मीदवारी पर बोले नेतृत्व करेगा फैसला
    झारखंड

    कांग्रेस में शामिल होने के बाद रांची लौटे रामटहल चौधरी, उम्मीदवारी पर बोले नेतृत्व करेगा फैसला

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : कांग्रेस में शामिल होने के बाद रामटहल चौधरी शनिवार को रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया. रामटहल चौधरी ने कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान मिला है. पहले भी पार्टी ने उन्हें हजारीबाग से उम्मीदवारी का आफर दिया था. लेकिन समय कम होने की वजह से नहीं जा पाया था. इस बार कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे. लोकसभा चुनाव में दावेदारी पर उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला जो होगा वह मानेंगे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के लोग जो भी कहे आने वाले चुनावों में परिणाम से सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा.

    ओबीसी में गया संदेश

    झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने से ओबीसी समाज के बीच एक अच्छा संदेश गया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में लगभग 13 से 16 प्रतिशत ओबीसी वर्ग के लोग रहते हैं. रामटहल चौधरी इस समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं. सीट शेयरिंग के सवाल पर बंधु तिर्की ने कहा कि आने वाले एक से दो दिनों के अंदर सारी स्थितियां स्पष्ट हो जाएगी. रामटहल चौधरी के रांची लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी नेतृत्व लेगा.

    इसे भी पढ़ें: आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव की बेटी मीसा भारती को राहत, कोर्ट ने दी जमानत

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Ramtal Chaudhary ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची रामटहल चौधरी लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचार वर्ष से चल रहा था फरार, पतरातू पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article रामगढ़ के कुलजीत ने ड्रीम 11 में जीता 1 करोड़ 33 लाख रुपये, रातोंरात बने करोड़पति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    साहेबगंज में झामुमो की बूथ स्तरीय और BLA-2 बैठक, SIR  को लेकर महासचिव ने दिए निर्देश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    June 12, 2026

    साहेबगंज में झामुमो की बूथ स्तरीय और BLA-2 बैठक, SIR  को लेकर महासचिव ने दिए निर्देश

    June 12, 2026

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    June 12, 2026

    गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.