Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुर्गा सोरेन के अधूरे सपनो को पूरा करने के लिए गठन हुआ डीएसएस का : राजश्री-विजश्री सोरेन
    झारखंड

    दुर्गा सोरेन के अधूरे सपनो को पूरा करने के लिए गठन हुआ डीएसएस का : राजश्री-विजश्री सोरेन

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। सामाजिक कार्यों के रास्ते से ही राजनीतिक में प्रवेश करने की ओर एक कदम बढ़ा चुकी हैं , झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रहे दिवंगत दुर्गा सोरेन और वर्तमान में जामा विधायक सीता सोरेन की सुपुत्री राजश्री सोरेन और विजयश्री सोरेन। जेएमएम के तीर धनुष चिन्ह जो शिकार करने के लिए इंगित करता है तो वहीं गुरु शिबू सोरेन की दोनों पोतियों द्वारा बनाया गया चिन्ह में टाइगर को दर्शाया गया है, जो कई तरह की राजनीति सवाल खड़े कर रहें हैं।

    राजश्री सोरेन और विजयश्री सोरेन ने विजयदशमी के दिन 15 अक्टूबर 21 दिन शुक्रवार को अपना एक नया सामाजिक संगठन का गठन कर दिया है। डीएसएस, समाजिक सेवा में अग्रसर एक संगठन जिसका पूरा नाम है दुर्गा सोरेन सेना। सबसे बड़ी बात यह है कि इस संगठन को पूरी तरह से गैर राजनीतिक बताया गया। लेकिन मुद्दे जो हैं वो कहीं न कहीं राजनीतिक से ही जुड़े हुए हैं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजश्री सोरेन ने कहा कि वर्तमान में जो हमारे दादा दिशुम गुरु राज्य सभा सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री शिबू.सोरेन और मेरे पिताजी दिवंगत दुर्गा सोरेन की जो सपने रहे हैं वे पूरा होता नहीं दिख रहा है।उनका सपना था, आदिवासी मूलवासी, किसान, दलित, अल्पसंख्यक की जो समस्याएं हैं उसका निराकरण हो सके।

    झारखंड में खनिज, संपदा, उद्योग रहने के बावजूद यहां के लोगों को दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। विधवा पेंशन ,विर्धा पेंशन के लिए परेशान होना पड़ता है। इनके अलावा कई समाजिक स्तर पर जो कार्य होने चाहिए थे,जो नहीं हो पा रहे हैं। यही सब वजहें हैं डीएसएस संगठन बनाने का। पत्रकारों के पूछे गए सवालों पर राजश्री सोरेन और विजयश्री सोरेन ने दोनों संयुक्त रुप से जवाब दिये। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मेरे चाचाजी हैं और बहुत अच्छे से राज्य के कार्यभार को संभाल रहे हैं। मेरे दादाजी भी मुख्यमंत्री रहें वे जितने समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्होंने भी अच्छी तरह से राज्य चलाये। लेकिन सामाजिक स्तर से मैं समाज के बीच में रहकर समाज सेवा करना चाहती हूं।

    दिवंगत पिता के सपने को पूरा करने और उनके आदर्श, विचार, शख्सियत को जिंदा रखने के लिए हमें करना है। आपको बता दें कि दुर्गा सोरेन सेना जो बनाई गई है , यह कहीं न कहीं से झारखंड मुक्ति मोर्चा की अंदरूनी कलाह है जो एक दिन खुले मंच में खुलकर सामने आएगी। फ़िलहाल तो यही है कि दोनों बच्चियां अपने पिता दिवंगत दुर्गा सोरेन के सपनों को साकार करेंगे । दुर्गा सोरेन सेना संगठन के माध्यम से सामाजिक स्तर पर विकास कार्यों की ना सिर्फ जामा विधानसभा क्षेत्र , बल्कि समूचे झारखंड में काम करेंगे । इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा से निकाले गए कई कार्यकर्तागण दुर्गा सोरेन सेना में शामिल हैं। संगठन में राजेश पासवान, छोटेलाल महतो, लाल बिहारी महतो, जितेंदर पावर सिंह ,राकेश , सय्यद अहमद सहित कई कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरातू किले में स्थापित प्रतिमा की मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, राजपरिवार के कई सदस्य मौजूद रहे
    Next Article कानपुर-टूंडला खंड पर मालगाड़ी बेपटरी, 100 मीटर तक पटरी क्षतिग्रस्त

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.