Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रातू किले में स्थापित प्रतिमा की मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, राजपरिवार के कई सदस्य मौजूद रहे
    झारखंड

    रातू किले में स्थापित प्रतिमा की मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, राजपरिवार के कई सदस्य मौजूद रहे

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेड़ोः राजधानी रांची में शहर के पास स्थित रातू किले की भीतर की तस्वीरें कम लोगों ने ही देखी होंगी. लेकिन आज ये अनोखी तस्वीरें एक बार फिर लोगों को देखने को मिलेंगी. ये तस्वीरें रांची किले में मां दुर्गा की स्थापित प्रतिमा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दर्शन-पूजन के वक्त की हैं.

    दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को राजधानी रांची से सटे रातू मुख्यालय स्थित महराजा के किले पहुंचे थे. यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रातू किले में मां दुर्गा माता का दर्शन किया. इस दौरान पुजारी के मंत्रोच्चार बीच सीएम ने दुर्गा मां को पुष्प अर्पित किए. इस मौके पर महाराजा की पुत्री बड़मणि माधुरी मंजरी देवी, नितेश नाथ शाहदेव आदि उपस्थित थे.

    रातू किले में 103 कमरे

    बता दें कि नवरात्रि के समय श्रद्धालुओं के लिए 103 कमरे वाला रातू किला खोल दिया जाता है, जिसमें कई पौराणिक वस्तुएं देखने का मौका भी लोगों को मिलता है. वहीं, किले के मुख्य द्वार पर रखी 100 वर्ष पुरानी तोप लोगों को खूब रिझाती है. वहीं, मां दुर्गा की प्रतिमा लगभग डेढ़ सौ साल से स्थापित की जाती रही है. इससे पहले कलश स्थापित कर पूजा की जाती थी. इस परंपरा को महाराजा चिंतामणि शरण नाथ शाहदेव और युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव ने हमेशा निभाया. इसी वजह से आज भी रातू किले में पौराणिक परंपरा से पूजा अर्चना की जाती है.

    अपने आवास पर भी सीएम ने की पूजा-अर्चना, दशहरा की दी शुभकामना

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राज्यवासियों को विजयादशमी 2021 की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दशहरा का त्योहार अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है.

    इस अवसर पर हम सभी समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराई को खत्म करने का संकल्प लें. मुख्यमंत्री ने सपरिवार मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर राज्य में अमन- शांति, सुख -समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स में मरीज की मौत पर परिजन और सुरक्षाकर्मियों में मारपीट, सुरक्षा गार्ड पर बदसलूकी करने का आरोप
    Next Article दुर्गा सोरेन के अधूरे सपनो को पूरा करने के लिए गठन हुआ डीएसएस का : राजश्री-विजश्री सोरेन

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.