Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बैठक में बोले राजेश ठाकुर, देश अराजक दौर से गुजर रहा
    झारखंड

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बैठक में बोले राजेश ठाकुर, देश अराजक दौर से गुजर रहा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झारखंड में व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए आज कांग्रेस भवन में बैठक हुई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आम कांग्रेसजनों की भागीदारी आपसी सामंजस्यता पर अत्याधिक जोर दिया. उन्होंने कहा कि देश अराजक दौर से गुजर रहा है. इसी अराजकता को दूर करने के लिए राहुल गांधी ने युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और भागीदारी न्याय के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है. देश से नफरत के माहौल को मिटाने के लिए आज के इस दौर में राहुल गांधी के संघर्ष में हम सभी को आम जनता को भागीदार बनाते हुए कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करना होगा. साथ ही कहा कि न्याय यात्रा को जिस तरह से भाजपा शासित राज्यों में रोकने और राहुल गांधी जी को जनता से जुड़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है उससे भाजपा के आकाओं की हताशा की झलक मिलती है. मणिपुर हो या असम जहां भी सरकार ने यात्रा का दमन करने की कोशिश की वहां की जनता, युवा, छात्र सहित समाज के सभी वर्गों ने यात्रा को अपना जन समर्थन देकर यात्रा को सफल बनाया है.

    झारखंड में यात्रा को सफल बनाएंगे

    उन्होंने कहा कि झारखंड में न्याय यात्रा को सफल बनाकर हमें पूरे देश के सामने एक मिसाल कायम करनी है. झारखंड की बहुमत की गठबंधन सरकार को भी केंद्र सरकार द्वारा लगातार अपदस्थ करने की कोशिश की जा रही है. पर झारखंड में न्याय यात्रा की सफलता भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा साबित होगा. बैठक में मुख्य रूप से जयशंकर पाठक, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, संजय पांडेय, मानस सिन्हा, रवीन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, तनवीर आलम, अजय नाथ शाहदेव, रवीन्द्र झा, सतीश पॉल मुंजनी, कमल ठाकुर, सोनाल शांति, चंचल चटर्जी, शान्तनू मिश्रा, डॉ एम तौसीफ, रियाजुल अंसारी, राकेश तिवारी, पप्पू अजहर, दीपक ओझा, ईश्वर आंनद, बेलस तिकी, सुन्दरी तिकी, डॉ बिरसा उरांव, अजय सिंह, भानू प्रताप बडाईक, वेद प्रकाश तिवारी सहित अन्य शामिल थे.

    ये भी पढ़ें: स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, आधा दर्जन बच्चे अस्पताल में भर्ती

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी असम आज की खबर करंट न्यूज कांग्रेस कांग्रेस भवन जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी भाजपा भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर मुख्य समाचार रांची राजेश ठाकुर राहुल गांधी लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, मतदाताओं से जुड़ी बातों से कराया अवगत
    Next Article रिम्स का सर्जरी विभाग और एएसआई झारखंड चैप्टर मिलकर स्तन कैंसर का करेंगे इलाज, नई तकनीकों से भी कराया अवगत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    Latest Posts

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.