Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»खगड़िया रूट पर चार दिन रेल सेवा बाधित, कई ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट
    बिहार

    खगड़िया रूट पर चार दिन रेल सेवा बाधित, कई ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 26, 2026Updated:January 26, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेनें
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के खगड़िया रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें 26 जनवरी से 29 जनवरी तक प्रभावित रहेंगी। बरौनी–बछवारा रेलखंड में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमीशनिंग को लेकर एनआई (नॉन इंटरलॉकिंग) कार्य किया जाएगा। इसके चलते 26 से 28 जनवरी तक प्री-एनआई और 29 जनवरी को एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ की मार्गों में बदलाव किया गया है।
    रेल सूत्रों के अनुसार, 22352 एसएमवीबी-सहरसा एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग दानापुर, पटना, मोकामा और बेगूसराय के रास्ते चलाया जाएगा। इसी तरह 12519 अप लोकमान्य तिलक-अगरतला एक्सप्रेस भी 25 जनवरी को बदलते मार्ग से चलेगी।

    इसके अतिरिक्त, 27 जनवरी को तिनसुकिया से खुलने वाली 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस को खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर के रास्ते चलाया जाएगा। 63307 कटिहार-समस्तीपुर पैसेंजर को 26 से 29 जनवरी तक खगड़िया, नरहन और समस्तीपुर के मार्ग से चलाया जाएगा। हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 63308 समस्तीपुर–कटिहार पैसेंजर को भी 26 से 29 जनवरी तक परिवर्तित रूट समस्तीपुर, नरहन और खगड़िया के रास्ते चलाया जाएगा। इसी अवधि में 63305 कटिहार–सोनपुर मेमू का आंशिक समापन बेगूसराय स्टेशन पर किया जाएगा।

    इसके अलावा, 28 जनवरी को डिब्रूगढ़ से चलने वाली 15909 अप डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस को रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। 26 जनवरी को आनंदविहार से खुलने वाली 15280 डाउन आनंदविहार-सहरसा एक्सप्रेस और 28 जनवरी को वैष्णोदेवी से चलने वाली 15656 वैष्णोदेवी-कामख्या एक्सप्रेस को 30-30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। वहीं 29 जनवरी को सहरसा से खुलने वाली 15279 सहरसा-आनंदविहार एक्सप्रेस 90 मिनट की देरी से चलेगी।

    Also Read : 77वां गणतंत्र दिवस : डीसी कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यालय परिसर में किया झंडोत्तोलन

    Barauni-Bachhwara rail section Bihar Railways Khagaria route NI work Passenger Information Rail News Railway Updates route diversion signaling work Train Cancelled Trains Affected एनआई कार्य खगड़िया रूट ट्रेन रद्द ट्रेनें प्रभावित बरौनी-बछवारा रेलखंड बिहार रेलवे मार्ग परिवर्तन यात्री सूचना रेल समाचार रेलवे अपडेट सिग्नलिंग कार्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article77वां गणतंत्र दिवस : डीसी कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यालय परिसर में किया झंडोत्तोलन
    Next Article डीजीपी तदाशा मिश्रा ने फहराया तिरंगा, झारखंड पुलिस की गिनाई उपलब्धियां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.