Jamshedpur : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जमशेदपुर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज का झंडोत्तोलन किया गया। डीसी कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यालय में तिरंगे को सलामी दी और देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर जिले के एसएसपी पीयूष पांडे, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, रूरल एसपी ऋषभ गर्ग समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इसी प्रकार, डीएफओ सब्बा आलम ने अपने कार्यालय में झंडोत्तोलन किया, जिसमें विभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने भी तिरंगे को सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया और कर्मचारियों ने संविधान और देश की स्वतंत्रता के महत्व को याद किया।

Also Read : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फहराया तिरंगा, बोलीं- धर्मभक्ति नहीं, लोकतंत्र को बचाने के लिए देशभक्ति जरूरी

