Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»राहुल गांधी ने PM मोदी को पत्र लिखकर की विशेष सत्र बुलाने की मांग
    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी ने PM मोदी को पत्र लिखकर की विशेष सत्र बुलाने की मांग

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 29, 2025Updated:April 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल गांधी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र तत्काल बुलाने की मांग की है।

    राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा कि यह हमला पूरे देश को झकझोर देने वाला है और इस समय भारत को आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने लिखा, “पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से हर भारतीय क्षुब्ध है। इस महत्वपूर्ण समय में भारत को यह दिखाना चाहिए कि हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं।”

    My letter to PM Modi requesting a special session of both houses of Parliament to be convened at the earliest.

    At this critical time, India must show that we always stand together against terrorism. pic.twitter.com/7AIXGqBqTl

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 29, 2025

    राहुल गांधी ने संसद के विशेष सत्र को देश की एकता और दृढ़ संकल्प को दिखाने का मंच बताया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ा है और संसद में इस विषय पर खुली चर्चा होनी चाहिए।

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भेजा पत्र

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने हमले को निर्दोष नागरिकों पर क्रूर हमला बताया और कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस विषय पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।

    खड़गे ने अपने पत्र में लिखा, “22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद एकता और दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाने की जरूरत है। संसद का विशेष सत्र इस उद्देश्य के लिए एक मजबूत कदम होगा।”

    क्या है मांग का उद्देश्य?

    राहुल गांधी और खड़गे दोनों का मानना है कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर न केवल आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई जा सकती है, बल्कि सुरक्षा उपायों और सरकार की रणनीति पर भी सार्थक चर्चा की जा सकती है।\

    Also Read : बिहार बोर्ड ने जारी किए 12वीं विशेष परीक्षा के Admit Card, EXAM 14-15 मई को

    Also Read : झारखंड में आज से झमाझम बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

    # Prime Minister Narendra Modi Congress india news Indian politics jammu and kashmir Leader of Opposition Lok Sabha national security Pahalgam attack Parliament session demand Rahul Gandhi special Parliament session terrorism Terrorist Attack आतंकवाद आतंकवादी हमला कांग्रेस जम्मू-कश्मीर पहलगाम हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत समाचार भारतीय राजनीति राष्ट्रीय सुरक्षा राहुल गांधी लोकसभा विपक्ष नेता संसद विशेष सत्र संसद सत्र मांग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर में इंटेंस काउंटर टेरर ऑपरेशन में जुटी सेना और CRPF
    Next Article गया रेलवे डिपो में CBI की छापेमारी, इंजीनियर समेत तीन हिरासत में

    Related Posts

    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.