Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गया रेलवे डिपो में CBI की छापेमारी, इंजीनियर समेत तीन हिरासत में
    क्राइम

    गया रेलवे डिपो में CBI की छापेमारी, इंजीनियर समेत तीन हिरासत में

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CBI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gaya : गया जिले के FCI गोदाम स्थित सेंट्रल ट्रैक डिपो को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और रेलवे की विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. करीब 11 घंटे तक चली इस कार्रवाई के बाद टीम डिपो इंचार्ज वरीय प्रशाखा अभियंता (SSE) आर. डी. चौधरी और खलासी पद पर कार्यरत कर्मचारी राजेश को विशेष पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई. मिली जानकारी के अनुसार टीम दिन के करीब 11 बजे डिपो पहुंची थी और वहां मौजूद कर्मचारियों से लंबी पूछताछ की गई. कार्रवाई के केंद्र में गया स्थित पी-वे/टीडी विभाग का डिपो है, जहां से पूर्व मध्य रेलवे के सभी पांच मंडलों में ट्रैक संबंधित सामग्री की आपूर्ति की जाती है.

    सूत्रों ने यह भी बताया कि इस कार्रवाई का संबंध डीडीयू मंडल के डेहरी-ऑन-सोन में हुई हालिया छापेमारी से जुड़ा है. डेहरी और सोननगर में रेल सामग्री की चोरी और उसके जरिए अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामलों की जांच के तहत CBI की नजर कई पूर्व अधिकारियों पर है. इससे पहले सासाराम में एक सेवानिवृत्त रेल अधिकारी के आवास पर भी छापेमारी की गई थी. मंगलवार सुबह भी CBI और रेलवे विजिलेंस की टीम फिर से गया जंक्शन के पी-वे कार्यालय और स्टोर में जांच के लिए पहुंची. इस दौरान टीम ने दस्तावेजों की गहन छानबीन की, लेकिन कर्मचारियों द्वारा रजिस्टर और चालान की जानकारी नहीं दी जा सकी. फिलहाल CBI और विजिलेंस टीम की जांच जारी है और कई कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है. मामला रेलवे डिपो से जुड़े लेन-देन और संभावित भ्रष्टाचार की दिशा में जांच को संकेत करता है.

    Also Read : 14 साल के इस खिलाड़ी को नीतीश सरकार देगी 10 लाख का इनाम

    Also Read : दो लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए कार्यपालक अभियंता

    Also Read : रांची में फिर सक्रिय हुआ बाइकर्स गैंग, एक ही दिन में तीन महिलाओं से लूटी चेन

    Also Read : मइयां सम्मान योजना के नाम पर महिला का लगाया चुना, पुलिस कर रही जांच

    CBI Raid CBI छापेमारी Central Track Depot corruption probe East Central Railway FCI godown FCI गोदाम Gaya Gaya district Khalasi Rajesh P-way department railway depot action railway investigation Railway Vigilance SSE R.D. Chaudhary SSE आर. डी. चौधरी TD department TD विभाग track material supply खलासी राजेश गया गया जिला ट्रैक सामग्री आपूर्ति पी-वे विभाग पूर्व मध्य रेलवे भ्रष्टाचार जांच रेलवे जांच रेलवे डिपो कार्रवाई रेलवे विजिलेंस सेंट्रल ट्रैक डिपो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी ने PM मोदी को पत्र लिखकर की विशेष सत्र बुलाने की मांग
    Next Article 1 मई से ATM निकासी शुल्क में होगा बड़ा बदलाव, जानें क्या

    Related Posts

    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    क्राइम

    पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड, रियल एस्टेट सेक्टर में खलबली

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.