Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- लोगों से सरकार चुनने का विकल्प छीना जा रहा
    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- लोगों से सरकार चुनने का विकल्प छीना जा रहा

    Team JoharBy Team JoharMarch 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकतंत्र का ‘गला घोंटने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसा लगता है जैसे देश को कोई सरकार नहीं बल्कि कोई आपराधिक गिरोह चला रहा है.

    राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर यह हमला रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्षी गठबंधन इंडिया की रैली से एक दिन पहले किया, जिसे कांग्रेस ने ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ करार दिया है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने एक पोस्ट में आरोप लगाया, “नरेन्द्र मोदी लोकतंत्र का गला दबाकर जनता से अपनी पसंद की सरकार चुनने का विकल्प छीन लेना चाहते हैं.”

    उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ जहां चंदे का धंधा करने वाली भाजपा देश में ‘वसूली सरकार’ चला रही है, वहीं दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल के (बैंक) खाते फ्रीज करके देश में ‘वसूली सरकार’ चला रही है. राहुल गांधी ने कहा, “मुख्यमंत्रियों को जेल में डालकर और हर स्वतंत्र आवाज को दबाकर, वह विपक्ष को वैध तरीके से चुनाव भी नहीं लड़ने देना चाहती.” कांग्रेस नेता ने दावा किया, ”जो भाजपा के साथ नहीं है – उसे जेल में डालो. बीजेपी को चंदा देता है- उसे जमानत मिलनी चाहिए. मुख्य विपक्षी दल को नोटिस भेजने और चुनावी बांड के लिए ब्लैकमेल करने का खेल.

    राहुल ने आरोप लगाया, ”ऐसा लगता है जैसे देश को कोई सरकार नहीं बल्कि कोई आपराधिक गिरोह चला रहा है. इस झूठी, अहंकारी और भ्रष्ट सरकार का सच बताने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन कल दिल्ली में एक बड़ी रैली करने जा रहा है. उन्होंने कहा, ”यह लड़ाई बीजेपी और जनता के अधिकारों के बीच है, जिसमें हम जनता के साथ खड़े हैं. ‘लोकतंत्र की जीत में ही भारत की जीत है.’

    ये भी पढ़ें : बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी, देखें लिस्ट

    Bjp Congress Country johar live news Modi Modi government Narendra modi Politics Rahul Gandhi कांग्रेस जोहार लाइव न्यूज़ देश नरेंद्र मोदी बीजेपी मोदी मोदी सरकार राजनीति राहुल गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजेपी के लोकसभा उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी, देखें लिस्ट
    Next Article दिल्ली में I.N.D.I.A. गठबंधन की मेगा रैली आज, कल्पना सोरेन समेत कई नेताओं का जमावड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.