Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 3:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»राज्यपाल बनने के बाद बोले रघुवर-पार्टी ने मजदूर के बेटे को संवैधानिक पद का सौंपा दायित्व
    जमशेदपुर

    राज्यपाल बनने के बाद बोले रघुवर-पार्टी ने मजदूर के बेटे को संवैधानिक पद का सौंपा दायित्व

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2023Updated:October 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि यह मेरे लिये सौभाग्य की बात है कि एक मामूली से मजदूर के बेटे को पार्टी ने राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद का दायित्व सौंपा. उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता को बहुत कुछ दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरूवार को जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पांच साल हमने झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला और इन पांच सालों में राज्य का विकास तो किया ही साथ ही लोगों को रोजगार के अवसर भी दिये. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के सारे नेताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि एक मजदूर का बेटा भाजपा जैसी बड़ी पार्टी का सदस्य हूं. राज्यपाल के तौर पर ओड़िशा की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. उस जिम्मेवारी पर खरा उतरने का प्रयास होगा. साथ ही ओड़िशा को ऊंचाई तक ले जाने का काम भी करेंगे.

    भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, बड़ी बहन ने उतारी आरती

    पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को उड़ीसा का राज्यपाल नियुक्त किये जाने को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है. गुरुवार की सुबह से ही पूर्व मुख्यमंत्री को बधाइयां देने वालों का तांता उनके आवास पर लगा रहा. वहीं सूचना पर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बड़ी बहन ने अपने भाई की आरती उतारी और उन्हें आशीर्वाद दिया. इस दौरान वे भावुक नजर आई.

    बता दें कि रघुवर दास झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने 5 साल तक झारखंड में शासन किया. रघुवर दास ने 1980 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सक्रिय सदस्य के रूप में कदम रखा. सबसे पहले जमशेदपुर के सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष बनाए गए. उसके बाद महानगर के कई पदों पर रहते हुए साल 2004, 2009 और 2023 में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए. 2005 में अर्जुन मुंडा की सरकार में उन्हें वित्त वाणिज्य एवं नगर विकास मंत्री बनाया गया. 2014 में वे राज्य के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए गए.

    इसे भी पढ़ें: अस्पताल पर आतंकवादी हमले में गई 500 जानें, इजरायल बोला-ये देखो सबूत, वीडियो फुटेज जारी

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jamshedpur jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जमशेदपुर जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअस्पताल पर आतंकवादी हमले में गई 500 जानें, इजरायल बोला-ये देखो सबूत, वीडियो फुटेज जारी
    Next Article बिहार में ये क्या हो रहा है, समस्तीपुर के बाद अब खगड़िया में भी डबल मर्डर

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.