Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हाईकोर्ट में सोरेन परिवार की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर,CBI जांच की मांग
    झारखंड

    हाईकोर्ट में सोरेन परिवार की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर,CBI जांच की मांग

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में सबसे सशक्त राजनीतिक परिवार सोरेन परिवार की संपत्ति की जांच को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता आरटीआई एक्टिविस्ट शिव शंकर शर्मा ने अधिवक्ता राजीव कुमार के माध्यम से यह याचिका दायर की है.

    आरटीआई एक्टिविस्ट शिव शंकर शर्मा का आरोप है कि हेमंत सोरेन और उनके भाई बसंत सोरेन के पैसे को ह्वाइट मनी में बदलने के लिए रांची के चर्चित बिजनेसमैन रवि केजरीवाल, रमेश केजरीवाल समेत कुछ और लोगों को दिया जाता है. यह पैसा 24 कंपनियों के माध्यम से दिया जा रहा है और इन कंपनियों के माध्यम से ब्लैक मनी को ह्वाइट मनी में कनवर्ट किया जा रहा है. इसलिए शर्मा की ओर से झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने अपने मुवक्किल की तरफ से अदालत से इस मामले में जांच कराने की मांग की है. अधिवक्ता राजीव कुमार का कहना है कि सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स से सोरेन परिवार की संपत्ति की जांच कराई जाए.

    इन्हें बनाया गया है प्रतिवादी

    इस मामले में झारखंड सरकार के मुख्य सचिव, सीबीआई, ईडी, हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन, रवि केजरीवाल, रमेश केजरीवाल, राजीव अग्रवाल एवं अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है. अधिवक्ता राजीव कुमार ने अपने मुवक्किल की तरफ से बताया कि सोरेन परिवार का पैसा अनूप टी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, अरोड़ा फिल्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड, अरोरा स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड, भाषा कंस्ट्रक्शन एंड इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ब्राइट फाइनेंसियल मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, डेस्टिनेशन निर्माण प्राइवेट लिमिटेड, डुमराव टैक्सटाइल्स लिमिटेड, एलिगेंट कमोडील प्राइवेट लिमिटेड, गौरंग एलॉइज एंड आयरन लिमिटेड, गायत्री कोमोट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, जुपिटर कमोटरेड प्राइवेट लिमिटेड, लोटस री रोलर एंड मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड,मैरिटाइम मरचेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, मार्सग्लोरी कॉरपोरेट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, मैक्स कोट व्यापार प्राइवेट लिमिटेड, मिस्टर वाणिज्य प्राइवेट लिमिटेड, मुस्कान मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड, निधि अग्रवाल हाउस ऑफ डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, पिनसेफ एडवाइजरी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, राजेश ऑटो मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड, एस एम स्क्रैप प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, सालासार डील्ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, शिवमंगल विनिमय प्राइवेट लिमिटेड, सिंपल विनियोग प्राइवेट लिमिटेड, सिंघल एंटरप्राइजेज झारसुगुडा प्राइवेट लिमिटेड, सिंघल प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, सन एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड, तमन्ना काॅमोसेल प्राइवेट लिमिटेड, उर्मिंद्रा विणकाम प्राइवेट लिमिटेड, वैरिटी कॉमट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, वसुंधरा विनकॉम प्राइवेट लिमिटेड, वैदिक मैथ्स फोरम प्राइवेट लिमिटेड में लगा है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऔरंगाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला रेलवे ड्राइवर की पत्नी का शव, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
    Next Article 03 नवम्बर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Latest Posts

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.