Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उत्पाद सिपाही भर्ती में ‘मौ’त की दौड़’ पर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा, सरकारी प्रणाली पर उठाए सवाल
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्पाद सिपाही भर्ती में ‘मौ’त की दौड़’ पर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा, सरकारी प्रणाली पर उठाए सवाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती की शारीरिक परीक्षा में अब तक 11 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है, जिससे राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सरकारी पक्ष इस मुद्दे पर मौन है, लेकिन विपक्ष, विशेषकर एनडीए, ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है.

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार को इन मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी आलोचना की है. उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और इन युवाओं की मौत को “गैर न्यायिक और अमानवीय” करार दिया.

    मरांडी ने लिखा, “उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के 500 सीटों की बहाली में 11 होनहार युवा अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं. ये सभी युवा अपने गरीब परिवार का सहारा थे, अपने मां–बाप की आंखों का तारा थे.” उन्होंने आगे कहा कि सामान्यतः भर्ती प्रक्रिया में पहले लिखित परीक्षा होती है, उसके पश्चात सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया जाता है. लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी तैयारी के, बेरोज़गारों को मात्र पन्द्रह दिनों का मौका देकर दौड़ का आयोजन कर 11 युवाओं की बलि ले ली.

    मरांडी ने सरकार से न्यायिक आयोग के माध्यम से इन मौतों की जांच कराने की मांग की है और मृत युवाओं के परिवारों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की अपील की है. उन्होंने सरकार से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि आगे किसी भी भर्ती में ऐसी मौतें न हों. इस मुद्दे पर सरकार की चुप्पी और विपक्ष के आक्रामक रुख से झारखंड की राजनीति गरमा गई है, और आगे इस पर गंभीर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं.

    11 अभ्यर्थियों की मौत crime X पोस्ट अमानवीय उत्पाद सिपाही भर्ती एनडीए गैर न्यायिक झारखंड झारखंड राजनीति न्यायिक जांच बाबूलाल मरांडी बेरोजगारी भर्ती प्रक्रिया भाजपा मुआवजा राजनीतिक हलचल विपक्ष शारीरिक परीक्षा सरकारी नौकरी हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड को मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम दिखाएंगे हरी झंडी
    Next Article माइक्रो फाइनेंस के कर्मी से लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार व हथियार जप्त

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.