Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»लता मंगेशकर की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि
    देश

    लता मंगेशकर की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: आज 28 सितंबर को भारत की स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की जयंती है जिन्हें भारत रत्न से भी नवाजा गया था. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्विटर पर लता मंगेशकर को याद करते हुए उन्हें ट्रिब्यूट दिया. आपको बता दें कि लता मंगेशकर नरेंद्र मोदी को अपना भाई मानती थी और उन्होंने मोदी को एक खत भी लिखा था. जिसे शेयर करते हुए मोदी भावुक हो गए. उन्होंने लिखा लता दीदी ने मुझे एक खत भेजा था जिसमें एक अनोमल धरोहर भी थी.

     

    नरेंद्र मोदी को अपना भाई मानती थी लता मंगेशकर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर याद किया. एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, ‘लता दीदी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं. अपने भावपूर्ण गीतों के कारण वह हमेशा लोगों के दिलों और दिमाग में राज करेंगी. लता दीदी और मेरे बीच एक खास रिश्ता था. मुझे उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है’. इसके साथ ही उन्होंने एक पुराना खत भी शेयर किया जिसे लता मंगेशकर ने भेजा था. जिसमें लिखा है, ‘आरदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी,सस्नेह नमस्कार! दिवाली और नूतन वर्ष की शुभकामनाएं, आशीर्वाद के रूप में आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे. धन्यवाद. मुझे मेरी बहुत पुरानी सीडी मिली जिसमें देशभक्ति के गीत हैं. आपकी सेवा में भेज रही हूं आशा है आपको पसंद आएंगे. धन्यवाद. आपकी नम्र लता मंगेशकर’.

     

    लता मंगेशकर का योगदान

    भारतीय स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर का 6 फरवरी, 2022 को निधन हुआ. 1929 में इंदौर में जन्मी लता जी ने 1942 में मात्र 13 वर्ष की आयु में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने अपने सात दशकों के करियर में 30 से अधिक भाषाओं में लगभग 5000 गाने गाए, जिसमें हिंदी और मराठी गाने शामिल हैं. उनका योगदान भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अमिट रहेगा.

     

    अनोमल एक्स पर एक जयंती नवाजा प्रधानमंत्री भारत भारत रत्न भावुक मंगेशकर नरेंद्र मोदी मोदी लता मंगेशकर स्वर साम्राज्ञी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोसी बराज से छोड़ा जाएगा 6,81,639 क्यूसेक पानी, बाढ़ को लेकर अलर्ट
    Next Article छत्तीसगढ़ में खुली फर्जी बैंक शाखा, ग्रामीणों के साथ हुई ठगी

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    क्राइम

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.