Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»‘इंडियन आइडल’ सीजन-3 के विजेता प्रशांत तमांग का निधन
    मनोरंजन

    ‘इंडियन आइडल’ सीजन-3 के विजेता प्रशांत तमांग का निधन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2026Updated:January 11, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रशांत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : प्रसिद्ध सिंगर और अभिनेता प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि फिल्ममेकर राजेश घाटानी ने की है। प्रशांत तमांग ‘इंडियन आइडल सीजन-3’ के विजेता रहे थे और उन्होंने हिंदी व नेपाली संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

    दार्जिलिंग के सिंगर महेश सेवा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशांत तमांग को श्रद्धांजलि दी। महेश सेवा के अनुसार, प्रशांत को कार्डियक अरेस्ट आया था। उस समय वे दिल्ली में रह रहे थे। महेश सेवा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “प्यारे भाई प्रशांत के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by MAHESH SEWA(गीताङ्गे) (@sewamahesh)

    प्रशांत तमांग का सफर पुलिस विभाग से संगीत की दुनिया तक का रहा। वे ‘इंडियन आइडल’ में आने से पहले कोलकाता पुलिस में कार्यरत थे और पुलिस ऑर्केस्ट्रा का हिस्सा थे। अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह पर उन्होंने इंडियन आइडल में हिस्सा लिया और प्रतियोगिता जीतकर देशभर में लोकप्रिय हो गए। इंडियन आइडल जीतने के बाद प्रशांत ने सोनी बीएमजी के साथ अपना पहला म्यूजिक एल्बम जारी किया, जिसमें हिंदी और नेपाली गाने शामिल थे। बाद में उन्होंने नेपाली फिल्मों में गायक और अभिनेता के रूप में भी काम किया।

    प्रशांत तमांग ओटीटी की दुनिया में भी नजर आए थे। वे जयदीप अहलावत स्टारर वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2’ में विलेन डेनियल लेचो के किरदार में दिखाई दिए थे। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था। प्रशांत तमांग के अचानक निधन से संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर है। उनके चाहने वाले और प्रशंसक सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    Also Read : ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: दमदार ओपनिंग के बाद प्रभास की फिल्म को लगा झटका

    Also Read : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर जीवंत हुई संघर्ष गाथा

    Also Read : लापता अंश और अंशिका के लिए धुर्वा इलाका बंद, ग्रामीण सड़कों पर उतरे

    Also Read : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर सीएम बेटे हेमंत का भावुक पोस्ट… देखें

    Actor Indian Idol Season 3 Indian music music industry Nepali Music Popular Singer Prashant Tamang Singer tribute अभिनेता इंडियन आइडल सीजन-3 नेपाली संगीत प्रशांत तमांग भारतीय संगीत लोकप्रिय गायक श्रद्धांजलि संगीत जगत सिंगर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: दमदार ओपनिंग के बाद प्रभास की फिल्म को लगा झटका
    Next Article यूपीएससी परीक्षा केंद्र पर अब चेहरे से होगी उम्मीदवारों की पहचान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कलाम जयंती विशेष : जब झारखंड के आदिवासी गांव में बच्चों से मिलने रुक गए थे राष्ट्रपति कलाम

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इमरान खान को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 5: मर्दों ने कहा नहीं बनायेंगे शौचालय, खुद बनी रानी मिस्त्री और पूरे गांव में बना दिया

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला – 4 : मां दुर्गा जैसी हिम्मत लेकर रेड लाइट नेटवर्क में पहुंचीं महिमा सिंह, 400-500 लड़कियों को दिया नया जीवन

    October 14, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

    October 17, 2026

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.