Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर सीएम बेटे हेमंत का भावुक पोस्ट… देखें
    झारखंड

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर सीएम बेटे हेमंत का भावुक पोस्ट… देखें

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु और राज्य के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर उन्हें भावुक शब्दों में याद किया। सीएम ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि यह दिन उनके लिए केवल एक महान नेता का जन्मदिन नहीं, बल्कि उस पिता की स्मृति है, जिन्होंने उन्हें जीवन, संघर्ष और आत्मसम्मान के साथ खड़े रहना सिखाया।

    सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा कि शिबू सोरेन ने अपने पूरे जीवन में कभी भी अन्याय के सामने सिर नहीं झुकाया। उन्होंने जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने पिता को कई बार थका हुआ जरूर देखा, लेकिन कभी टूटते हुए नहीं देखा। उनकी अटूट इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प आज भी उन्हें प्रेरणा देता है।

    सीएम ने एक बेटे के रूप में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बाबा से सादगी, कठिन परिस्थितियों में डटे रहने का साहस और सत्ता को जनसेवा का माध्यम मानने की सीख ली है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन द्वारा दिखाए गए मार्ग और आदर्शों पर वे जीवन भर चलते रहेंगे, चाहे कितनी भी चुनौतियां क्यों न आएं।

    अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने “जय झारखंड, जय दिशोम गुरु” के नारे के साथ शिबू सोरेन को नमन किया और कहा कि उनकी स्मृति हमेशा अमर रहेगी। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जन्मजयंती पर राज्यभर में उनके समर्थकों और झामुमो कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों को याद किया।

    Also Read : बिहार की तर्ज पर झारखंड की मईयां को भी 10 हजार रुपये देने की मांग

    CM Hemant posts an emotional message... See here. On the 82nd birthday of Dishom Guru Shibu Soren दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर सीएम बेटे हेमंत का भावुक पोस्ट... देखें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार की तर्ज पर झारखंड की ‘मंईयां’ को भी 10 हजार रुपये देने की मांग
    Next Article झारखंड के पहले सीएम बाबूलाल मरांडी का आज जन्मदिन, जानें उनके अबतक के संघर्ष की कहानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    Latest Posts

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.