Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»PMO कर्मचारी बन PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से ठग लिए 48 लाख, ED-NIA की जांच में खुलासा
    जोहार ब्रेकिंग

    PMO कर्मचारी बन PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से ठग लिए 48 लाख, ED-NIA की जांच में खुलासा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 26, 2025No Comments2 Mins Read13
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PLFI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : उग्रवादी संगठन PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप से सरेंडर कराने के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी की गई थी। यह खुलासा ED और NIA की जांच में हुआ है। गुजरात के रहने वाले नंदलाल स्वर्णकार ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अधीन काम करने वाले National Technical Research Organisation (NTRO) का निलंबित कर्मचारी बताकर यह ठगी की।

    सरेंडर कराने के नाम पर हुई ठगी

    जांच में पता चला है कि रांची जिले के बेड़ो निवासी चंद्रशेखर, जो दिनेश गोप के संगठन का सदस्य था, ने पूछताछ में इस साजिश का खुलासा किया। केंद्रीय एजेंसियों के दबाव के बीच संगठन ने दिनेश गोप का सरेंडर कराने की योजना बनाई थी। इसी दौरान संपर्क हुआ नवीन भाई जयंती भाई पटेल से, जिसने दिल्ली निवासी नंदलाल स्वर्णकार से मुलाकात करवाई।

    हवाला के जरिये 48 लाख रुपये दिल्ली भेजे गए

    नंदलाल ने सरेंडर कराने के नाम पर पैसों की मांग की। इसके बाद सुमंत कुमार और जितेंद्र कुमार ने हवाला नेटवर्क के माध्यम से पानीपत से दिल्ली तक 48 लाख रुपये पहुंचाए। दिल्ली के होटल अशोक में नंदलाल स्वर्णकार को 43 लाख रुपये नकद दिए गए। सुमंत और जितेंद्र ने यह रकम “खेती से हुई कमाई” बताई। पैसे को दिल्ली तक पहुंचाने का काम परासन जैन ने किया था।

    डेयरी बिजनेस में लगा दिए ठगे हुए पैसे

    जांच में जब सुमंत और जितेंद्र से पूछताछ हुई तो उन्होंने पैसे देने की बात कबूल की। सितंबर 2025 में पूछताछ के दौरान नंदलाल स्वर्णकार ने भी स्वीकार किया कि उसने दिनेश गोप के सरेंडर के नाम पर पैसे लिए थे। ठगी से मिले पैसों में से 17 लाख रुपये से उसने डेयरी का व्यापार शुरू कर दिया था।

    नेपाल से पकड़ाया था दिनेश गोप

    दिनेश गोप झारखंड का सबसे दुर्दांत उग्रवादी माना जाता है। वह रांची, खूंटी, चाईबासा, सिमडेगा और गुमला जिलों में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ चार दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे नेपाल से गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह जेल में बंद है।

    Also Read : पाकुड़ में पत्थर खदान पर बवाल, ब्लास्टिंग से मकान क्षतिग्रस्त होने पर भड़के ग्रामीण

    ED-NIA probe reveals ED-NIA की जांच में खुलासा he duped PLFI supremo Dinesh Gop of Rs 48 lakh plfi PMO कर्मचारी बन PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से ठग लिए 48 लाख Posing as a PMO employee
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांच बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने के मामले पर सख्त हुए सीएम हेमंत, बोले- लचर व्यवस्था बर्दाश्त नहीं
    Next Article गुमला के विद्यार्थी 2026 बोर्ड परीक्षा में रचेंगे सफलता की नई कहानी : डीसी प्रेरणा

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.