Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुमला के विद्यार्थी 2026 बोर्ड परीक्षा में रचेंगे सफलता की नई कहानी : डीसी प्रेरणा
    जोहार ब्रेकिंग

    गुमला के विद्यार्थी 2026 बोर्ड परीक्षा में रचेंगे सफलता की नई कहानी : डीसी प्रेरणा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 26, 2025No Comments2 Mins Read47
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रेरणा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : आगामी माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को लेकर गुमला जिले में व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है। डीसी प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उत्तीर्णता सुनिश्चित करना है। जिला स्तर पर भी बोर्ड परीक्षा के लिए टास्क फोर्स और विषयवार शिक्षकों की कोर समिति बनाई गई है। इस समिति में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), डीएसई, डायट प्राचार्य, संकाय सदस्य और विषय विशेषज्ञ शिक्षक शामिल हैं। प्रखंड स्तर पर बीडीओ की अध्यक्षता में अन्य वरीय पदाधिकारी, बीईओ, बीपीओ और वरिष्ठ शिक्षक योजना और अनुश्रवण संबंधी सभी कार्य करेंगे।

    जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने बताया कि विद्यार्थियों की लेखन शैली और परीक्षा आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए 10 से 12 नवंबर 2025 तक सभी सरकारी स्कूलों में विशेष मॉक टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय उपस्थिति सुधार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें न्यूनतम 85 प्रतिशत उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया है।

    जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश के अनुसार, सभी स्कूलों में कमजोर बच्चों की पहचान, रेमेडियल कक्षाएं और विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठकें आयोजित की जा रही हैं। साथ ही, प्रत्येक प्रखंड के लिए साप्ताहिक अनुश्रवण दिवस निर्धारित किए गए हैं और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्य दायित्व सौंपे गए हैं।

    उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा केवल अंक पाने की प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत की कसौटी है। उन्होंने कहा कि बोर्ड एग्जाम टास्क फोर्स, रेमेडियल कक्षाएं और मॉडल प्रश्न अभ्यास जैसी पहलें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

    उपायुक्त ने शिक्षकों से कहा कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता को पहचानकर उसे सही दिशा दें ताकि कोई भी बच्चा पीछे न रह जाए। अभिभावकों से उन्होंने अपील की कि वे अपने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और घर पर पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल बनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि गुमला के विद्यार्थी 2026 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देकर पूरे राज्य में उदाहरण पेश करेंगे।

    Also Read : पांच बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने के मामले पर सख्त हुए सीएम हेमंत, बोले- लचर व्यवस्था बर्दाश्त नहीं

    Gumla students will create a new success story in the 2026 board exams: DC Prerana गुमला के विद्यार्थी 2026 बोर्ड परीक्षा में रचेंगे सफलता की नई कहानी : डीसी प्रेरणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePMO कर्मचारी बन PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से ठग लिए 48 लाख, ED-NIA की जांच में खुलासा
    Next Article शटर का ताला तोड़ किराना दुकान में घुसे चोर, लाखों का सामान ले गए साथ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को जजों से भी ज्यादा कानूनी सुरक्षा मिली है : सुप्रीम कोर्ट

    October 6, 2026
    क्राइम

    देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

    October 6, 2026
    Latest Posts

    445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

    October 6, 2026

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026

    चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

    October 6, 2026

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को जजों से भी ज्यादा कानूनी सुरक्षा मिली है : सुप्रीम कोर्ट

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.