Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पुलिस जवान की पत्थर से कूचकर ह’त्या, पत्नी बोली- श्रावणी मेला के बाद से नहीं हुई बातचीत
    क्राइम

    पुलिस जवान की पत्थर से कूचकर ह’त्या, पत्नी बोली- श्रावणी मेला के बाद से नहीं हुई बातचीत

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : झारखंड के पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में एक पुलिस जवान की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक जवान की शिनाख्त विजय उरांव के रूप में हुई है, जो पलामू के सदर थाना क्षेत्र के चियांकि गांव के निवासी थे। विजय उरांव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, मुसाबनी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे और हाल ही में देवघर में श्रावणी मेला ड्यूटी पर तैनात थे।

    पुलिस के अनुसार, गुरुवार को लेस्लीगंज के जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। जांच के बाद शव की पहचान विजय उरांव के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि जवान की गला दबाकर और पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है।

    पुलिस
    मृतक जवान विजय उरांव की डेड बॉडी

    विजय उरांव की पत्नी ने पुलिस को बताया कि श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से ही उनके पति से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। उन्होंने अपने पति की खोजबीन के लिए कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। साथी जवान भी विजय की तलाश में जुटे थे। पत्नी ने इस मामले को लेकर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, मुसाबनी और पलामू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की थी।

    लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा, “शव की पहचान विजय उरांव के रूप में हुई है। हत्या के कारणों और दोषियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। मृतक की पत्नी ने कई अहम जानकारियां साझा की हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।”

    Also Read : लेक गार्डन तालाब में मिली अज्ञात ला’श, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    Crime news Palamu News Police Jawan brutally murdered by stoning क्राइम न्यूज पलामू न्यूज पुलिस जवान की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलेक गार्डन तालाब में मिली अज्ञात ला’श, तफ्तीश में जुटी पुलिस
    Next Article पलामू में DSP हेडक्वार्टर का पद सृजित होगा, DIG नौशाद आलम ने किया निरीक्षण

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.