Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू में DSP हेडक्वार्टर का पद सृजित होगा, DIG नौशाद आलम ने किया निरीक्षण
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में DSP हेडक्वार्टर का पद सृजित होगा, DIG नौशाद आलम ने किया निरीक्षण

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। जल्द ही पलामू में डीएसपी हेडक्वार्टर का पद सृजित किया जाएगा। अभी तक यहां यह पद नहीं था, जिसके कारण एसडीपीओ (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी) को ही हेडक्वार्टर से जुड़े प्रशासनिक कार्य निपटाने पड़ते थे। डीआईजी नौशाद आलम ने बिश्रामपुर एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण की जानकारी मात्र 30 मिनट पहले कार्यालय को दी गई थी। इसके बाद कार्यालय के अधिकारी और जवान तुरंत तैयार हो गए। डीआईजी के पहुंचते ही जवानों ने उन्हें सलामी दी। लगभग एक घंटे तक डीआईजी ने कार्यालय का जायजा लिया और कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

    निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अपराध और नक्सल गतिविधियों को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चोरी और डकैती जैसे मामलों का जल्द उद्भेदन किया जाए। एक मुकदमे में गलत तिथि अंकित पाए जाने पर डीआईजी ने सवाल उठाया। इस पर अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय को भूल सुधार के लिए पत्र भेजा गया है।

    डीआईजी ने बिश्रामपुर अनुमंडल का नक्शा भी देखा और नक्सली घटनाओं तथा अपराध की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नक्सल और अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

    निरीक्षण के बाद डीआईजी नौशाद आलम ने कहा, “पलामू पुलिस को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पलामू में डीएसपी हेडक्वार्टर का पद सृजित किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कामकाज और पुलिसिंग में तेजी आएगी।”

    Also Read : जब देर रात अचानक सदर अस्पताल पहुंचे DC, क्या हुआ… जानें

    DIG Naushad Alam inspected DIG नौशाद आलम ने किया निरीक्षण The post of DSP Headquarters will be created in Palamu पलामू में DSP हेडक्वार्टर का पद सृजित होगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस जवान की पत्थर से कूचकर ह’त्या, पत्नी बोली- श्रावणी मेला के बाद से नहीं हुई बातचीत
    Next Article मंत्री सदिव्य सोनू करेंगे 14 योजनाओं का किया शिलान्यास, विकास को मिलेगी नई दिशा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    Latest Posts

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.