Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला में दिनदहाड़े कोआपरेटिव बैंक के कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    गुमला में दिनदहाड़े कोआपरेटिव बैंक के कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला। कोआपरेटिव बैंक डुमरी के कर्मचारी नित्यानंद महतो की हत्या मंगलवार की सुबह नौ बजे दिनदहाड़े चैनपुर में चाकू से प्रहारकर कर दी गई। हत्यारे ने नित्यानंद के गले को चाकू से काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया। पुलिस की मानें तो हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। बैंक कर्मचारी की हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई है। घटना की जानकारी जब नित्यानंद की प्रेमिका को हुई तो उसने फोन कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। चैनपुर के प्रेमनगर में एक किराए के मकान पर नित्यानंद महतो रहता था। उसके साथ उसकी प्रेमिका भी रहती थी।

    जिस महिला के साथ नित्यानंद रहता था। वह पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। महिला ने अपने पति को छोड़ दिया है। वह नित्यानंद के साथ ही रहती थी। महिला रोजगार सेविका है। पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि नित्यानंद की हत्या किसी परिचित ने ही की है। क्योंकि नित्यानंद की हत्या जिस स्थिति में हुई है उससे यह पता चल रहा है कि हत्यारे ने नित्यानंद को घर से बुलाया और उसकी हत्या कर दी। नित्यानंद ने गमछा व बनियान पहन रखा था। हत्या के दौरान हत्यारे के साथ नित्यानंद की हाथापाई भी हुई थी, जिससे नित्यानंद का गमछा भी खुल गया था। नित्यानंद महतो चैनपुर के तीगावल डाढ़टोली का रहने वाला था और उसकी नौकरी अनुकंपा के आधार पर कुछ साल पहले हुई थी।

    Crime news Jharkhand news Latest news murder
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद के श्री कृष्णा प्लाजा में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने अपार्टमेंट का शीशा तोड़कर कई बच्चों को बाहर निकाला
    Next Article ओडिशा के मलकानगिरी में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर, दो पिस्तौल, गोला-बारूद, माओवादी वर्दी और कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.