Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    क्राइम

    घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharJune 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गो'ली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बक्सर: जिले के इटहरी थाना क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे युवक की गुरुवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मृतक की पहचान राशिद हजाम के रूप में हुई है. राशिद हजाम मजदूरी करता था. वह अकेला परिवार का भरण-पोषण करता था. परिजनों का मानना ​​है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. राशिद के पास जमीन भी नहीं है. बता दें कि इटहरी थाना क्षेत्र के खनिता गांव में बुधवार की रात खाना खाने के बाद राशिद हजाम घर के बाहर खाट पर सो रहा था. घटना के संबंध में भतीजे नजीर हुसैन ने बताया कि बगल में किसी के घर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी. इस दौरान जेनरेटर की आवाज भी काफी आ रही थी. ऐसे में किसी ने मौका देखकर उसकी हत्या कर दी. घटना कब हुई, इसका किसी को पता नहीं चला. सुबह पता चला कि ऐसी घटना हुई है. राशिद की हत्या से परिजन सदमे में हैं.

    घटनास्थल से नहीं मिला खोखा

    पुलिस को घटनास्थल से गोली का खोखा नहीं मिला है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. इटाढ़ी थानेदार रविकांत प्रसाद ने फोन पर बताया कि व्यक्ति घर के बाहर सो रहा था. उसके सिर में गोली लगी है. घटनास्थल से खोखा आदि नहीं मिला है. परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. अभी तक आवेदन नहीं मिला है. हालांकि थानेदार ने यह भी कहा कि संभव है कि राशिद नाई घर के बाहर सो रहा था और उसने कुछ देख लिया होगा. इसी वजह से मामले को दबाने के लिए हत्या की गई होगी.

    गोली बिहार मारकर हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीट पेपर लीक मामले में प्रिंसिपल को लेकर फिर ओएसिस स्कूल पहुंची सीबीआई
    Next Article सरायकेला में 2 मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में सामान बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चक्रधरपुर की मोबाइल दुकान में चोरी का नेपाल कनेक्शन, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 21 मोबाइल बरामद

    October 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दुर्गा पूजा को लेकर खूँटी पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

    October 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026
    क्राइम

    पीड़िता और दोस्त ने कोर्ट में नहीं पहचाना आरोपी, नाबालिग से छेड़छाड़ और लूट के मामले में बरी

    October 15, 2026
    क्राइम

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    Latest Posts

    एंटी CEC प्रोटेस्ट : अभिजीत दीपके की होगी कोर्ट में पेशी, तिरंगा मार्च से पहले हुई थी गिरफ्तारी

    October 17, 2026

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026

    लद्दाख पर चीन की टिप्पणी से भड़के सोनम वांगचुक, पूछा- तिब्बत कब खाली कर रहे हैं?

    October 17, 2026

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.