Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पार्षद पति की हत्या मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया, ज़मीन विवाद हत्या का कारण
    झारखंड

    पार्षद पति की हत्या मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया, ज़मीन विवाद हत्या का कारण

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः  हिंदपीढ़ी इलाके में वार्ड नंबर 17 की पार्षद शबाना खातून के पति सह जमीन कारोबारी फिरोज उर्फ रिंकू की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें हिंदपीढ़ी निवासी जमीन कारोबारी मुर्शीद, हैदर, डोरंडा निवासी विक्की, बबलू, मुर्शीद का ड्राइवर सीटन शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार रांची में कार्यरत एक आईपीएस अधिकारी का मुर्शीद के सिर पर हाथ था , पूरे मामले में उस आईपीएस अधिकारी द्वारा मुर्शिद को बचाने की भरसक कोशिश की जा रही है. रिंकू हत्याकांड मामले में पुलिस को रांची के डोरंडा इलाके में रहने वाले सन्नी नाम के युवक की भी तलाश है.

    जानकारी के मुताबिक पुलिस के गिरफ्त में आया मुर्शीद मूल रूप से पश्चिम बंगाल के आसनसोल का रहने वाला है. पुलिस फिलहाल सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है. रिंकू हत्याकांड का सूत्रधार मुर्शीद ही माना जा रहा है. पुलिस को जानकारी मिली है कि रिंकू ने मुर्शीद के कहने पर बड़ा तालाब के समीप स्थित एक विवादित जमीन पर 45 लाख रुपये इन्वेस्ट किए थे. उस जमीन को मुर्शीद ने किसी बिल्डर को बेचकर पैसे उठा लिए, लेकिन रिंकू को नहीं दिया. इसकी जानकारी मिलने के बाद रिंकू ने मुर्शीद से पैसे की मांग की.

    लेकिन वह टालमटोल कर रहा था. चार दिन पहले रिंकू ने मुर्शीद का कालर पकड़कर पैसे नहीं देने पर केस दर्ज कराने की धमकी दी थी. पैसे के विवाद को लेकर ही रिंकू खान मुर्शीद के घर गया था , हत्या की वारदात से पहले शनिवार की शाम रिंकू मुर्शीद के घर जाकर बैठ गया था. कहा था कि आज पैसे लेकर ही जाऊंगा. पैसे मिलने तक यहीं बैठूंगा, उस समय रिंकू के साथ नौशाद भी मौजूद था. इस बीच मुर्शीद ने खुद इफ्तारी कराई और कहा आप घर जाएं, पैसा आज रात तक मिल जाएगा. आरोप है कि जैसे रिंकू वहां से निकलकर घर जा रहे थे, उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. हालांकि इस विवाद पर अभी पुलिस अनुसंधान कर रही है. हालांकि अभी किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची है.मिली जानकारी के अनुसार संदेह के घेरे में आए मुर्शीद का रांची में कार्यरत एक आईपीएस अधिकारी से बेहद करीबी संबंध है, इससे पहले भी कई मामलों में आरोप के घेरे में आए मुर्शीद को बचाने के लिए उस आईपीएस अधिकारी द्वारा अलग-अलग थानेदारों को डराया धमकाया भी गया था.

    जिस समय मुर्शीद के घर रिंकू बैठे थे. इस दौरान मुर्शीद लगातार फोन पर संदेहास्पद बातचीत कर रहा था. वह फोन पर लोकेशन बताने से लेकर रेकी कराने जैसी बातें कर रहा था. इस बात की जानकारी रिंकू के साथ मौजूद नौशाद ने पुलिस अपने बयान में दी है. नौशाद ने पुलिस को बताया है कि जबतक रिंकू वहां बैठे थे, तबतक वह किसी से बातचीत कर जानकारी दे रहा था. निकलने के बाद भी उसने कॉल कर किसी को कुछ बताया था.

    इस मामले में नौशाद के बयान पर पुलिस ने हत्या की एफआइआर दर्ज कर ली है. हालांकि उसमें किसी को नामजद आरोपित नहीं बनाया गया है मुर्शीद को तकनीकी सेल के जरिये पकड़ा गया. पुलिस ने उसे ट्रैक करते हुए एयरपोर्ट इलाके से दबोचा है, उसके पकड़े जाने के बाद उसके चालक, विक्की, सहित अन्य को दबोचा गया. फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. मुर्शीद का नाम नशा और जाली नोट के कारोबार में नाम आया था. इसे लेकर पुलिस ने कई बार मुर्शीद के घर छापेमारी भी की थी, जबकि पूर्व में वह जाली नोट के कारोबार की वजह से जेल जा चुका है. जेल से छूटने के बाद वह जमीन के कारोबार से जुड़ा था, रिंकू के साथ मिलकर भी वह जमीन का कारोबार कर रहा था.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : तपन स्वीट्स दुकान में लगी आग, पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
    Next Article गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 विकेट से मात दी, 5वीं हार के बाद चेन्नई 9वें स्थान पर पहुंचा

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.