Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 विकेट से मात दी, 5वीं हार के बाद चेन्नई 9वें स्थान पर पहुंचा
    खेल-सिनेमा

    गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 विकेट से मात दी, 5वीं हार के बाद चेन्नई 9वें स्थान पर पहुंचा

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पुणे: आईपीएल 2022 में रविवार रात गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. आईपीएल 2022 के इस 29वें मुकाबले में गुजरात ने चेन्नई को तीन विकेट से हरा दिया. इस जीत के हीरो रहे गुजरात टीम के बल्लेबाज डेविड मिलर ने 94 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई. डेविड मिलर की शानदार बैटिंग की बदौलत चेन्नई के दिए 170 रन के लक्ष्य को गुजरात ने एक गेंद बाकी रहते ही प्राप्त कर लिया.

    डेविड मिलर को उनकी नाबाद 94 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. गुजरात की इस जीत के हीरो डेविड मिलर रहे. बल्लेबाज विकेट गंवाते रहे लेकिन मिलर ने एक छोर थामे रखा और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी की. एक वक्त गुजरात के हाथों से जाता हुआ मैच का रुख मिलर ने अपने पाले में कर दिया. डेविड मिलर ने महज 51 गेंद पर 94 रन की नाबाद पारी खेली. जिसमें 6 छक्के और 8 चौके शामिल थे.  एक वक्त गुजरात की टीम को 5 ओवर में 62 रन की जरूरत थी और 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. मैच पर चेन्नई की पकड़ मजबूत हो रही थी.

    ब्रावो ने 17वें ओवर में महज 4 रन दिए तो मैच पर चेन्नई का शिकंजा और कस गया क्योंकि आखिरी 18 गेंदों पर गुजरात को जीत के लिए 48 रन की जरूरत थी. लेकिन इसके बाद क्रिस जॉर्डन के 18वें ओवर ने मैच का रुख गुजरात की तरफ मोड दिया, इस ओवर की पहली चार गेंदों में कप्तान राशिद खान ने 3 छक्के और एक चौका जड़ दिया. इस ओवर में कुल 25 रन बने और फिर आखिरी दो ओवर में गुजरात को 23 रन की जरूरत थी. 19वें ओवर में ब्रावो ने आखिरी दो गेंद पर दो विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया. राशिद पवेलियन लौट गए लेकिन 19वें ओवर में 10 रन बनने के बाद गुजरात को आखिरी ओवर में महज 13 रनों की दरकार थी. मिलर ने आखिरी ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़कर एक गेंद पहले ही टीम को जीत दिला दी.

    प्वाइंट टेबल-:

    इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस 10 प्वाइंट के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप (IPL 2022 Point Table) पर पहुंच गई है, गुजरात ने अब तक खेले गए अपने 6 में से 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि चेन्नई की ये 6 मैचों में 5वीं हार है. इस हार के साथ ही चेन्नई प्वाइंट टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गई है. प्वाइंट टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम 6 मुकाबलों के बाद भी अपनी पहली जीत तलाश रही है और प्वाइंट टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर है. गुजरात टाइटंस , लखनऊ सुपरजाइंट्स, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद प्वाइंट टेबल की टॉप-4 टीमे हैं.

    IPL
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपार्षद पति की हत्या मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया, ज़मीन विवाद हत्या का कारण
    Next Article नाबालिग गर्लफ्रेंड की हत्या करके शव कुएं में फेंका , बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.