Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वोटरों से संपर्क करें बीएलओ और सुपरवाइजर, वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए तेज करें प्रयास: के रवि कुमार
    झारखंड

    वोटरों से संपर्क करें बीएलओ और सुपरवाइजर, वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए तेज करें प्रयास: के रवि कुमार

    Team JoharBy Team JoharMay 14, 2024Updated:May 14, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को कहा है कि लोकसभा चुनाव के आगामी चरण की बेहतर तैयारी करें. हरेक मतदाता तक वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण कराते हुए शहरी निकाय के मतदान केन्द्रों पर अच्छे मतदान के लिए नगर निकाय के पदाधिकारियों को मतदान केन्द्रों के साथ टैग करें और मतदाताओं के परिवारजनों को क्लब करें. साथ ही बीएलओ तथा सुपरवाइजर भी घर-घर जाएं और मतदाताओं के बीच वितरण किए जा रहे वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप की मॉनिटरिंग करें. वहीं मतदान केन्द्र जागरूकता समूह के साथ छोटी-छोटी मीटिंग कर उन्हें सक्रिय करें. शारीरिक रुप से अक्षम मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने की पहल संबधी कार्य में गति लाएं. बेहतर मतदान प्रतिशत के लिए पूरी मेहनत करें. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निकाय के पदाधिकारियों के साथ झारखंड में लोकसभा चुनाव के पांचवें, छठे एवं सातवें चरण में होने वाले मतदान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे.

    जिलावार तैयारियों की समीक्षा

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलावार तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि दिव्यांग एवं शारीरिक रुप से अक्षम मतदाताओं को मतदान केंद्र पर लाने की पूरी योजना तैयार करें और उसे मूर्त रूप दें.  मतदान के दिन एवं उसके पूर्व चुनाव जागरूकता हेतु जारी जिंगल्स एवं गानों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य करें. साथ ही माइकिंग के माध्यम से भी जागरूकता सुनिश्चित करें. माइकिंग के लिए विस्तारित कार्ययोजना तैयार करें, ताकि मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो. उन्होंने कहा कि वन-टू-वन वोटर कनेक्ट के माध्यम से मतदाता तक पहुंचने से वोटिंग प्रतिशत में इजाफा होगा. उन्होंने माइक्रो लेबल पर कार्य करने पर बल दिया. मतदान केन्द्रों पर आने में असमर्थ मतदाताओं के लिए परिवहन की पूरी सुविधा देने, मतदान के दिन रीयल टाइम मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह एवं डॉ. नेहा अरोड़ा सहित निर्वाचन कार्यालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

    प्रयास बढ़ाना लोकसभा चुनाव वोटिंग प्रतिशत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह पहुंचे नरेंद्र मोदी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले मुद्दे की बात नहीं कर रहे प्रधानमंत्री
    Next Article पार्टी विशेष के लिए काम करने के आरोप में तृतीय मतदान अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.