Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो में नशा तस्करों पर पुलिस का वार, बिहार भेजे जाने से पहले 47 किलो गांजा जब्त
    झारखंड

    बोकारो में नशा तस्करों पर पुलिस का वार, बिहार भेजे जाने से पहले 47 किलो गांजा जब्त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 11, 2026Updated:May 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गांजा तस्करी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। बोकारो के नया मोड़ बस स्टैंड से पुलिस ने 47 किलो गांजा जब्त किया है, जिसे बस के जरिए बिहार भेजने की तैयारी थी। इस कार्रवाई के बाद नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजा की कीमत करीब 5 से 7 लाख रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल इस मामले में शामिल तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि 9 मई की शाम एसपी नाथू सिंह मीणा को गुप्त सूचना मिली थी कि बीएस सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ बस स्टैंड से अवैध गांजे की खेप बिहार भेजी जाने वाली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम बनाई गई।

    बस स्टैंड पर रखे बोरों से निकला गांजा

    छापेमारी टीम ने नया मोड़ बस स्टैंड स्थित पवनसुत बस पड़ाव पर संदिग्ध हालत में रखे दो प्लास्टिक के बोरों की जांच की। तलाशी के दौरान दोनों बोरों से 47 पैकेट में पैक करीब 47 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि पूरी तैयारी थी कि यह खेप बस के जरिए बिहार भेज दी जाए, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर तस्करों की योजना फेल कर दी। इस मामले में बीएस सिटी थाना कांड संख्या 89/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में दो संदिग्ध तस्करों के नाम सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस सिर्फ गांजा जब्त कर मामले को खत्म नहीं मान रही। जांच इस बात की भी हो रही है कि यह खेप कहां से आई थी, इसे बिहार में किसे पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

    Also Read : रांची के वार्ड 5 और 6 की बदलेगी तस्वीर, विधायक-मेयर ने 4 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    47 kg ganja seized Bihar drug network Bihar ganja supply Bokaro breaking news Bokaro crime news Bokaro ganja seizure Bokaro local news Bokaro police raid BS City police cannabis smuggling case drug bust Jharkhand drug trafficking news ganja seizure Jharkhand illegal ganja smuggling Jharkhand Latest News Latest news narcotics case India narcotics raid Jharkhand NDPS Act case New Mod bus stand Bokaro News Samvad police action Bokaro police investigation news Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के वार्ड 5 और 6 की बदलेगी तस्वीर, विधायक-मेयर ने 4 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
    Next Article तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल जा रही महिला को रौंदा, चालक फरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.